Happy Independence Day Images Wishes , Photos : टॉप 20 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मैसेज, फोटो, SMS और शायरी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Happy Independence day 2026 images : 15 अगस्त पर आप हर भारतीय को कुछ देशभक्ति के मैसेज भेजकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं। फेसबुक, व्हाट्एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मैसेज, फोटो शेयर कर सकते हैं।

happy independence day 2026 images
टॉप 20 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मैसेज

Happy Independence Day 2026 Wishes , Messages : आज देश अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों की 200 सालों की दासता से आजादी मिली थी। स्वतंत्रता दिवस का दिन यह याद करने का भी है कि आजादी हर किसी को इतनी आसानी से नहीं मिलती। इस मुल्क को आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी, भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल समेत सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। आज इन स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी दिन है। सिर्फ स्वतंत्रता सेनानियों की ही नहीं बल्कि भारतीय सेना के वीर जवानों की बहादुरी को भी सलाम करना चाहिए तो आजादी के बाद से सीमाओं पर डटकर इस मुल्क की रक्षा कर रहे हैं। उन्हीं की बदौलत आज हमारी आजादी व सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।

15 अगस्त पर आप हर भारतीय को कुछ देशभक्ति के मैसेज भेजकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे सकते हैं। फेसबुक, व्हाट्एप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मैसेज, फोटो शेयर कर सकते हैं।

यहां देखें कुछ ऐसे ही चुनिंदा शायरी, मैसेज और फोटो-

  1. सुन्दर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है

जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है

जहां हर जुबां पर सर्वधर्म समभाव और जय हिंद का नारा है

निश्‍छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है !!!

स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं मैसेज

2. तिरंगा देश की शान है

हर भारतीय का स्वाभिमान है

यही है गंगा, यही है हिमालय, यही हिन्द की जान है

तीन रंगों में रंगा हुआ ये अपना हिन्दुस्तान है

जय हिन्द। जय भारत।

स्‍वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

3. क्या करिश्मा है मिरे जज़्बा-ए-आज़ादी का

थी जो दीवार कभी अब है वो दर की सूरत

अख़्तर अंसारी अकबराबादी

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

happy independence day 2026 wishes

4. सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा

हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा

- मोहम्मद इक़बाल

Happy Independence Day 2026

5. वतन पर जो फिदा होगा, अमर वो नौजवां होगा।

रहेगी जब तक दुनिया ये, अफसाना उसका बयां होगा।

जय हिन्द। जय भारत।

क्या करिश्मा है मिरे जज़्बा-ए-आज़ादी का

थी जो दीवार कभी अब है वो दर की सूरत

अख़्तर अंसारी अकबराबादी

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

6. सुन्दर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है

जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है

जहां हर जुबां पर सर्वधर्म समभाव और जय हिंद का नारा है

निश्‍छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है !!!

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

7. अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं

सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जय हिन्द

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

8. न सिर झुका है कभी

और न झुकने देंगे कभी,

जो अपने दम पर जिएं

सच में जिंदगी है वही

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

9. इसी जगह इसी दिन तो हुआ था ये एलान

अँधेरे हार गए ज़िंदाबाद हिन्दोस्तान

जावेद अख़्तर

स्‍वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

10. मिट्टी की खुशबू, तिरंगे की शान,

भारत मेरा सबसे महान,

वीरों के बलिदान को करें सलाम,

गूंजे हर दिल में जय हिंद का नाम।

जय हिंद, जय भारत!

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

11. केसरिया साहस की पहचान बने,

सफेद शांति की मुस्कान बने,

हरा रंग खुशहाली लाए,

तिरंगा हर दिल की जान बने।

जय हिंद, जय भारत!

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

12. तिरंगा जब लहराता है,

हर दिल देशभक्ति गाता है।

शहीदों की कुर्बानी याद कर,

भारत आगे बढ़ता जाता है।

जय हिंद, जय भारत!

स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

13. जिस देश में बहती है गंगा, उस देश के नागरिक होने पर गर्व है। जय हिंद! स्वतंत्रता दिवस मुबारक।

14. आजादी का यह पर्व आपके जीवन में खुशहाली और तरक्की लाए। स्वतंत्रता दिवस मुबारक!

15. जिनकी बदौलत आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, उन अमर शहीदों को सलाम। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

16. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई - सब मिलकर कहें, स्वतंत्रता दिवस की बधाई!

17. 'जहां तिरंगा शान से लहराए, वही मेरा हिंदुस्तान है।'

18. उस भारत माता को शत-शत नमन जिसने आजादी पर गर्व करना सिखाया, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।

19. जुबां पर जय हिंद, दिल में आजादी का जश्न और भारत माता की जय-जयकार, स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो।

20. खुशहाल, समृद्ध, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का सपना मिलकर करेंगे पूरा, भारत माता की जय।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़स्वतंत्रता दिवस पर शेयर करें ये बेस्ट फोटो, SMS और शुभकामना संदेश