Happy Hindi Diwas Wishes, Quotes, Messages : हिन्दी दिवस पर शेयर करें ये खूबसूरत शुभकामनाएं, SMS और फोटो मैसेज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

  • Happy Hindi Diwas Wishes, Messages : हिंदी दिवस मनाने का मकसद हिंदी भाषा पर गर्व महसूस कर इससे प्रोत्साहित करना है। आज का दिन इसके प्रचार-प्रसार का संकल्प लेना का है। यहां हिदी दिवस के ऐसे ही कुछ शुभकामना संदेश दिए गए हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों और अन्य नाते-रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं।

Hindi Diwas messages

Hindi Diwas Wishes, Quotes, Messages : 14 सितंबर का दिन हमारी अपनी प्यारी हिन्दी भाषा पर गर्व करने और इसकी अहमियत पर गौर करने का दिन है। हर साल यह दिन देश में हिन्दी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज ही के दिन 1949 में हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया था। संविधान सभा ने लंबी चर्चा के बाद 14 सितंबर को ये फैसला लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। साल 1953 से हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाने की शुरुआत हुई। हिन्दी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। ये हिंदी भाषा ही है जो देश के सभी लोगों एकता के सूत्र में पिरोती है। देश को एक रखने में हिंदी का बहुत बड़ा योगदान है। यहां हिदी दिवस के शुभ अवसर पर कुछ ऐसे शुभकामना संदेश दिए गए हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों, अध्यापकों और अन्य नाते-रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।

हिन्दी दिवस की शुभकामना संदेश (Happy Hindi Diwas Wishes, Messages)

निज भाषा का नहीं गर्व जिसे

क्‍या प्रेम देश से होगा उसे,

वही वीर देश का प्‍यारा है

हिन्दी ही जिसका नारा है।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

हिन्दी दिवस पर हमने ठाना है

लोगों में हिन्दी का स्वाभिमान जगाना है,

हम सब का अभिमान है हिन्दी

भारत देश की शान है हिन्दी

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं!

भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं

मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिन्दी हूं।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

द्वीप द्वीप हर महाद्वीप में, हर हिन्दी के दीप जलाएं,

नगर-नगर घर ग्राम-ग्राम में, हम हिन्दी की अलख जगाएं

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

हिन्दी हैं हम

वतन है हिन्दोस्तां हमारा

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

हिन्‍दी है तो हम हैं

बिन हिन्दी क्या हैं हम

हिन्दी से बढ़ती देश की शान

इससे ही होगा हमारा सम्मान

हिन्‍दी दिवस की शुभकामनाएं

Happy Hindi Diwas Wishes

हिन्दी मेरा ईमान हैं, हिन्दी मेरी पहचान है,

हिन्दी हूं मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है

हिन्दी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं

दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

हिन्दी और हिन्दुस्तान हमारा है और हम इसकी शान हैं

दिल हमारा एक है और एक हमारी जान है

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

हम सब का अभिमान है हिन्दी

भारत देश की शान है हिन्दी

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

है जिसकी शान निराली,

जिसकी हर बात न्यारी है,

सभी भाषाओं से प्यारी हमें हिन्दी हमारी है।

हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है

हिंदुस्तानी हैं हम और हिन्दी हमारी जुबान है।

हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

Happy Hindi Diwas Wishes

हिन्दुस्तान की शान है हिन्दी

हर हिन्दुस्तानी की है पहचान हिन्दी

एकता की अनुपम परम्परा है हिन्दी

हर दिल का अरमान है हिन्दी।

हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।

हिन्दी हैं हम, वतन है हिन्दुस्तान हमारा।

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।

जय हिन्द, जय भारत।

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

वक्ताओं की ताकत भाषा,

लेखक का अभिमान है भाषा,

भाषाओं के शीर्ष पर बैठी,

मेरी प्यारी हिन्दी भाषा

हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़हिन्दी दिवस पर शेयर करें ये खूबसूरत शुभकामनाएं, SMS और फोटो मैसेज