
Happy Children's Day Wishes : बाल दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए खूबसूरत फोटो मैसेज, शायरी, SMS और कोट्स
Children's Day Wishes in Hindi : हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन बच्चों के लिए बेहद खास है। यहां हम आपके लिए चिल्ड्रेंस डे के लिए शुभकामना संदेश और कोट्स लेकर लाएं हैं जिन्हें आप शेयर कर सकते हैं।
Childrens Day Wishes, Quotes, Messeages : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 136वीं जयंती है। हर साल पंडित नेहरू की जयंती 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। वह बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करते थे। वह उन्हें राष्ट्र निर्माण की नींव समझते थे। बाल दिवस का दिन बच्चों के लिए बेहद खास है। बाल दिवस का दिन बच्चों की मासूमियत, जिज्ञासा, ऊर्जा और उत्साह का जश्न मनाने का दिन है। बाल दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक अवसर है जब हमें बच्चों के अधिकारों, उनके कल्याण और उनके भविष्य की सुरक्षा के बारे में सोचने का समय मिलता है।

यहां हम आपके लिए चिल्ड्रेंस डे (Children's Day 2025 Wishes, Quotes) के लिए शुभकामना संदेश और कोट्स लेकर लाएं हैं जिन्हें आप शेयर कर सकते हैं।
बच्चे मन के सच्चे, बच्चे देश के तारे,
बच्चों से ही रोशन, ये परिवार हमारे।
बाल दिवस की शुभकामनाएं
मन के होते है सदा ही सच्चे
देश की प्रगति का आधार हैं बच्चे
बाल दिवस की शुभकामनाएं
बचपन की दोस्ती, बिना मतलब की बात,
यही थी हमारी सबसे बड़ी सौगात.
चिल्ड्रेंस डे पर करें वो यादें ताजा,
जो दिल में बसी है प्यार के साथ.
चिल्ड्रेंस डे की हार्दिक शुभकामनाएं 2025
रोने की वजह न थी, न हंसने का बहाना था
क्यों हो गए हम इतने बड़े, इससे अच्छा तो बचपन का जमाना था
Happy Children's Day 2025

‘हर बच्चा एक अनोखा फूल है और सभी मिलकर इस दुनिया को सुंदर बगीचा बनाते हैं।’-डॉएपीजे अब्दुल कलाम
‘यदि हमें सच्चा भारत देखना है तो हमें अपने बच्चों में झांकना होगा।’- महात्मा गांधी
बचपन है ऐसा खजाना, जो आता नहीं दोबारा
मुश्किल है इसको भुलाना, वो खेलना, कूदना और खाना,
और मौज-मस्ती में इठलाना
Happy Children's Day 2025
बाल दिवस है चाचा का जन्मदिवस,
ये है हम सबको प्यारा,
काश आज भी होते हमारे साथ चाचा प्यारे,
इनका प्यार है सबसे न्यारा
बाल दिवस की शुभकामनाएं
ये दौलत भी ले लो, ये शोहरत भी ले लो
भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी
मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन
वो कागज़ की कश्ती, वो बारिश का पानी!
Happy Children's Day 2025

खबर ना होती कुछ सुबह की
ना कोई शाम का ठिकाना था
थक हार के आना स्कूल से
पर खेलने को तो जरूर था जाना!
Happy Children's Day 2025
हर एक बच्चा है देश की जान,
हर बच्चा है देश का अभिमान,
उनका भविष्य सुधारेंगे,
उनको हम ही निखारेंगे
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
हम तो बचपन में भी अकेले थे
सिर्फ़ दिल की गली में खेले थे
जावेद अख़्तर
Happy Children's Day 2025

एक हाथी एक राजा एक रानी के बग़ैर
नींद बच्चों को नहीं आती कहानी के बग़ैर
– मक़सूद बस्तवी
बाल दिवस की शुभकामनाएं
मेरे रोने का जिस में क़िस्सा है
उम्र का बेहतरीन हिस्सा है
– जोश मलीहाबादी
बाल दिवस की शुभकामनाएं
किताबों से निकल कर तितलियां गजलें सुनाती हैं
टिफिन रखती है मेरी माँ तो बस्ता मुस्कुराता है
सिराज फ़ैसल ख़ान
बाल दिवस की शुभकामनाएं
हम तो बचपन में भी अकेले थे
सिर्फ़ दिल की गली में खेले थे
जावेद अख़्तर
बाल दिवस की शुभकामनाएं
बचपन में बड़े पूछते थे - बड़े होकर क्या बनना है?
अब जाकर जवाब मिल- फिर से बच्चा बनना है।
Happy Children’s Day 2025



