
Happy Children's Day 2025: बाल दिवस 2025 पर नन्हे बच्चों के लिए टॉप 10 शुभकामनाएं, जो उनके दिल को छू लेंगी
संक्षेप: Children's Day Wishes In Hindi: बाल दिवस की शुभकामनाएं आप इन दिल छू लेने वाले मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपने प्रियजनों, दोस्तों, गुरुजनों के साथ शेयर कीजिए।
Children’s Day 2025 Hindi Wishes, Bal Diwas Ki Hardik Shubhkamnaye: भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस को 14 नवंबर को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती होती है। जवाहरलाल नेहरू बच्चों को बहुत पसंद करते थे और वे बच्चों के भी बहुत प्रिय थे। बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर बुलाते थे।नेहरू जी का मानना था कि बच्चे ही किसी भी राष्ट्र का असली भविष्य होते हैं और आने वाले कल में भारत कैसा होगा, यह आज के बच्चों पर निर्भर करता है। वे हमेशा कहते थे कि अगर हमें देश का स्वर्णिम विकास करना है, तो हमें बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और खुशहाली पर सबसे ज़्यादा ध्यान देना होगा। बाल दिवस के दिन स्कूलों में अलग-अगल कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और विशेष कार्यक्रम का आयोजन होता है।

बाल दिवस की शुभकामनाएं आप इन दिल छू लेने वाले मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपने प्रियजनों, दोस्तों, गुरुजनों के साथ शेयर कीजिए।
- आज का दिन है बच्चों का,
कोमल मन का और कच्ची कलियों का,
मन के सच्चे यह प्यारे बच्चे,
चाचा नेहरू को है प्यारे बच्चे।
Happy Children’s Day!
2. खबर ना थी कुछ सुबहा की,
ना शाम का ठिकाना था..
थक कर आना स्कूल से,
पर खेलने भी जाना था…
हैप्पी बाल दिवस 2025
3.रोने की वजह ना थी
ना हँसने का बहाना था
क्यों हो गए हम इतने बडे़,
इससे अच्छा तो वो बचपन का जमाना था
बाल दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
4. दुनिया का सबसे सच्चा समय,
दुनिया का सबसे अच्छा दिन,
दुनिया का सबसे हसीन पल,
सिर्फ बचपन में ही मिलता है,
इसलिए आप सभी को बाल दिवस की बधाई, ….
5.एक बचपन का जमाना था,
जिंसमें खुशियों का खजाना था,
चाहत चाँद को पाने की थी,
पर दिल तितली का दिवाना था..
खबर ना थी कुछ सुबह की,
ना शाम का ठिकाना था..
थक कर आना स्कूल से, पर खेलने भी जाना था..
बाल दिवस की शुभकामनाए.!
6. मां की कहानी थी,
परियों का फसाना था
बारिश में कागज की नाव थी,
बचपन का वो हर मौसम सुहाना था.
हैप्पी चिल्ड्रेन्स डे 2025
7. मैडम आज ना डांटना हमको,
आज हम खेलेंगे-गाएंगे,
साल भर हमने किया इंतज़ार
आज हम बाल दिवस मनाएंगे।
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
8. जब थे दिन बचपन के
वो थे बहुत सुहाने पल
उदासी से न था नाता
गुस्सा तो कभी न था आता....
बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
9. वो बचपन की अमीरी
न जाने अब कहां खो गई
वो दिन ही कुछ और थे
जब बारिश के पानी में हमारे भी
जहाज चला करते थे
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
10. हम है इस भारत के बच्चे,
हम नहीं है अक्ल के कच्चे
हम आसू नहीं बहाते है क्योकि
हम है सीधे सरल और सच्चे
बालदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं





