महज 10 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल, पढ़े वेद, फिर JEE पास कर बने ISRO वैज्ञानिक

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केरल के गोविंद कृष्णन एम ने कक्षा 4 के बाद त्रिशूर के गुरुकुल में वेद पढ़े, फिर मुख्यधारा में लौटे। कोचिंग के साथ जेईई एडवांस्ड क्लियर किया। आईआईएसटी से BTech किया और ISRO में साइंटिस्ट चुने गए।

Govind Krishnan Becomes ISRO Scientist
गोविंद कृष्णन एम

रेगुलर स्कूल जाना छोड़कर एक छात्र ने वेद पढ़े। आगे चलकर कुछ साल बाद वह इसरो का वैज्ञानिक बन गया। केरल के गोविंद कृष्णन एम के करियर की यह यात्रा किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। जिस उम्र में बच्चे स्कूल की किताबों और खेलकूद में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में गोविंद कृष्णन एम ने एक बिल्कुल अलग रास्ता चुना। उन्होंने कक्षा 4 के बाद सिर्फ 10 साल की उम्र में रेगुलर स्कूल छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने गुरुकुल में वेदों का अध्ययन शुरू कर दिया। उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि पारंपरिक शिक्षा की राह पर चलने वाला यह बालक एक दिन देश के अंतरिक्ष संगठन ISRO में वैज्ञानिक बनेगा।

गोविंद कृष्णन एम का सफर उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो कभी-कभी अपनी शिक्षा या करियर को लेकर उलझन में पड़ जाते हैं। कन्नूर के रहने वाले गोविंद कृष्णन एम की कहानी बताती है कि सीखने के रास्ते अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन लगन और मेहनत से अपने लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। उनकी जिंदगी में वेदों की शिक्षा, आधुनिक विज्ञान और इंजीनियरिंग का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

कक्षा 4 के बाद रेगुलर स्कूल छोड़ा, गुरुकुल गए

गोविंद ने साल 2011 में केंद्रीय विद्यालय, पय्यानूर से कक्षा 4 की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद करीब 10 साल की उम्र में उन्होंने रेगुलर स्कूली शिक्षा से अलग होने का फैसला किया। वे केरल के त्रिशूर स्थित ब्रह्मस्वम मठ के गुरुकुल में वेदों का अध्ययन करने पहुंच गए। यह फैसला उनके लिए एक बिल्कुल नई दुनिया में कदम रखने जैसा था। यहां पढ़ाई का तरीका स्कूलों से काफी अलग था। गोविंद ने यजुर्वेद का अध्ययन किया, जिसमें मंत्रों को सुनकर सीखना, उनका बार-बार उच्चारण करना और उन्हें याद रखना बेहद अहम था।

सुबह 5 बजे उठते थे

गुरुकुल में उनका दिन सुबह करीब 5 बजे शुरू होता था। वे नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ वेदों की शिक्षा हासिल करते थे। एजुकेशन टाइम्स की खबर के मुताबिक शुरुआत में उन्होंने पांच साल के वैदिक अध्ययन कार्यक्रम में दाखिला लिया था, लेकिन अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास के दम पर इसे चार साल में पूरा कर लिया। उनके बैच में कुल पांच विद्यार्थी थे और सभी यजुर्वेद का अध्ययन कर रहे थे। इस अनुभव ने गोविंद को पारंपरिक भारतीय ज्ञान परंपरा से गहराई से जुड़ने का अवसर दिया।

फिर मुख्यधारा के स्कूल एजुकेशन सिस्टम में की वापसी

वेदों का अध्ययन पूरा करने के बाद गोविंद ने आधुनिक शिक्षा की ओर भी कदम बढ़ाया। उन्होंने पारंपरिक अध्ययन के साथ-साथ मुख्यधारा की पढ़ाई जारी रखी और आगे की स्कूली शिक्षा पूरी की। कक्षा 8 से 10 तक उन्होंने नाडक्कावु स्थित विवेकादयम बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक के मूडबिद्री स्थित अल्वा कॉलेज से 12वीं पास की।

जेईई मेन (JEE Main) और जेईई एडवांस्ड (Advanced) पास कर पहुंचे IIST

गोविंद ने कड़ी मेहनत की देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम जेईई मेन और एडवांस्ड दोनों क्रैक कर डाले। इसके बाद साल 2021 में उन्हें तिरुवनंतपुरम स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) में दाखिला मिला। यह संस्थान अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में पढ़ाई के लिए देश भर में मशहूर है। यहां गोविंद ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई की।

ISRO में बने वैज्ञानिक

इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद गोविंद ने इसरो सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट बोर्ड (ICRB) की भर्ती में सफलता हासिल की। इसके बाद उनका चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC), तिरुवनंतपुरम में वैज्ञानिक के पद पर हुआ। VSSC भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए लॉन्च व्हीकल और उनसे जुड़ी तकनीक विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गोविंद की कहानी में खास बात सिर्फ यह नहीं है कि वे ISRO में वैज्ञानिक बने। खास बात यह है कि उन्होंने सीखने के लिए एक अलग रास्ता चुना, पारंपरिक शिक्षा से दोबारा जुड़कर आधुनिक विज्ञान की पढ़ाई की और फिर अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र तक पहुंचे। वह सिखाते हैं कि ज्ञान हासिल करने की जिज्ञासा बनी रहे, तो जीवन में आगे बढ़ने के कई रास्ते खुल सकते हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़महज 10 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल, पढ़े वेद, फिर JEE पास कर बने ISRO वैज्ञानिक