GSEB HSC 12th Result 2026: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से कर सकेंगे चेक

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

gseb.org, Gujarat GSEB Board HSC 12th Result 2026: गुजरात बोर्ड ने आज 4 मई 2026 को सुबह 10 बजे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणामों की एक साथ जारी कर दिया है। Roll Number से छात्र अपना रिजल्ट ऐसे चेक कर सकते हैं। 

GSEB HSC 12th Result 2026: गुजरात बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से कर सकेंगे चेक

Gujarat Board GSEB HSC 12th Result 2026: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की कक्षा 12वीं (HSC) की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। GSEB HSC 12th Result 2026 Linkबोर्ड ने आज 4 मई 2026 को सुबह 10 बजे आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के परिणामों की एक साथ जारी कर दिया है। बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परिणामों के साथ ही GUJCET 2026 के नतीजे भी आज जारी कर दिए हैं, जो इंजीनियरिंग और फार्मेसी में प्रवेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा छात्र लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी अपने बोर्ड के नतीजे देख सकते हैं।

इस साल गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में राज्यभर से लगभग 6.2 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से करीब 5 लाख छात्र जनरल स्ट्रीम (आर्ट्स और कॉमर्स) से और 1.2 लाख छात्र साइंस स्ट्रीम से थे। बोर्ड ने परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने के लिए सभी 1,701 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच 26 फरवरी से 18 मार्च के दौरान परीक्षा आयोजित की थी।

रिजल्ट चेक करने के 3 आसान तरीके

भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर बोर्ड की वेबसाइट धीमी हो जाती है। ऐसे में छात्र इन वैकल्पिक तरीकों से अपना रिजल्ट तुरंत देख सकते हैं:

वेबसाइट: आधिकारिक पोर्टल gseb.org पर जाएं और अपना 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज करें।

WhatsApp सेवा: बोर्ड ने पहली बार व्हाट्सएप पर रिजल्ट की सुविधा दी है। छात्र अपना सीट नंबर मोबाइल नंबर +91 63573 00971 पर भेजकर अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।

SMS सुविधा: साइंस के छात्र 'GJ12S [SeatNumber]' और जनरल के छात्र 'GJ12G [SeatNumber]' लिखकर 58888111 पर भेजें।

पासिंग क्राइटेरिया और आगे की प्रक्रिया

गुजरात बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके अलावा, छात्रों को कम से कम 'Grade D' हासिल करना होगा। जो छात्र एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाएंगे, उन्हें बाद में ‘सप्लीमेंट्री परीक्षा’ में बैठने का मौका दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। ओरिजनल मार्कशीट और अन्य प्रमाण पत्र कुछ दिनों बाद संबंधित स्कूलों से प्राप्त किए जा सकेंगे। आज नतीजों की घोषणा के साथ ही बोर्ड स्ट्रीम-वाइज पास प्रतिशत, जिलावार प्रदर्शन और टॉपर्स की लिस्ट भी साझा करेगा।

जीएसईबी 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट में क्या डिटेल्स होंगी

– छात्र का नाम

– विषय

– प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक

– प्रत्येक विषय में प्राप्त ग्रेड

– कुल प्राप्त अंक

– सीट संख्या

– प्रतिशत

– समग्र ग्रेड

– योग्यता स्थिति (पास या फेल)

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।