GTU Result 2026: गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 जारी, gtu.ac.in पर देखें स्कोरकार्ड
GTU Result 2026: गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU) ने विंटर सेशन 2025 के परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यूनिवर्सिटी ने विभिन्न सेमेस्टर और कोर्सेज के लिए रेगुलर और रिमेडियल परिणाम अपनी वेबसाइट gtu.ac.in पर अपडेट कर दिए हैं।

GTU Winter Session Result 2026: गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU) ने विंटर सेशन 2025 के परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। वे छात्र जो अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG) और डिप्लोमा कोर्सेज की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने विभिन्न सेमेस्टर और कोर्सेज के लिए रेगुलर और रिमेडियल परिणाम अपनी वेबसाइट gtu.ac.in पर अपडेट कर दिए हैं।
परिणामों की डिटेल्स
GTU ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी और मैनेजमेंट जैसे विभिन्न स्ट्रीम्स के लिए परिणाम जारी किए हैं। इसमें BE, MCA, B.Pharm, DIPL (डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग) और अन्य प्रोफेशनल्स कोर्सेज शामिल हैं। यूनिवर्सिटी द्वारा हाल ही में जारी किए नोटिस के अनुसार में रेगुलर और रिमेडियल परीक्षाओं के साथ-साथ 'री-चेक' और 'री-असेसमेंट' के परिणाम भी शामिल किए गए हैं। छात्र अब पोर्टल पर जाकर अपनी शैक्षणिक स्थिति की जांच कर सकते हैं।
परिणाम देखने की प्रक्रिया (सटेप-बाय-स्टेप गाइड)
परिणामों तक पहुंचने के लिए छात्रों को नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले GTU की आधिकारिक वेबसाइट gtu.ac.in पर जाएं।
2. परीक्षा अनुभाग चुनें: होमपेज पर दिए गए 'Exam' सेक्शन पर क्लिक करें और फिर 'Result List' विकल्प को चुनें।
3. कोर्स का चयन करें: अपनी स्क्रीन पर दिखाई देने वाली लिस्ट में से अपने संबंधित कोर्स और सेमेस्टर का चुनाव करें।
4. जानकारी दर्ज करें: अब अपना एनरोलमेंट नंबर या सीट नंबर और स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा कोड दर्ज करें।
5. सर्च और डाउनलोड: 'Search' बटन पर क्लिक करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ के रूप में डाउनलोड और सुरक्षित कर लें।
छात्र अपने रिजल्ट में इन डिटेल्स को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. परीक्षा का नाम
3. छात्र की जन्मतिथि
4. छात्र का रोल नंबर
5. रजिस्ट्रेशन नंबर
6. कोर्स का नाम
7. सेमेस्टर/वर्ष
8. सब्जेक्ट वाइज मार्क्स/ग्रेड
9. कुल मार्क्स
10. यूनिवर्सिटी का नाम
11. परीक्षा सेशन
12. रिजल्ट जारी होने की तिथि
महत्वपूर्ण निर्देश
यूनिवर्सिटी ने सलाह दी है कि परिणाम डाउनलोड करने के बाद छात्र उसमें दी गई अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, विषय कोड और प्राप्तांकों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। यदि किसी विवरण में कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे तुरंत यूनिवर्सिटी की एग्जामिनेशन अथॉरिटी को सूचित करना चाहिए।
भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी वेबसाइट धीमी हो सकती है, इसलिए छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी गई है। जिन छात्रों को अपने अंकों पर कोई संदेह है या वे अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं, वे नियमानुसार री-असेसमेंट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


