GSEB Board HSC 12th Result 2026: गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, DigiLocker से डाउनलोड करें 12वीं की मार्कशीट

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Gujarat Board 12th Marksheet 2026: गुजरात बोर्ड ने कक्षा 12वीं (HSC) के साइंस और जनरल स्ट्रीम - आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

GSEB Board HSC 12th Result 2026: गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, DigiLocker से डाउनलोड करें 12वीं की मार्कशीट

Gujarat HSC 12th Marksheet 2026 on DigiLocker: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद बड़ा है। GSEB Board HSC 12th Result 2026बोर्ड ने आज कक्षा 12वीं (HSC) के साइंस और जनरल स्ट्रीम - आर्ट्स और कॉमर्स के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सुबह 10 बजे नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं।

अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट घोषित होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर भारी ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे साइट धीमी हो जाती है या क्रैश हो जाती है। छात्रों की इसी असुविधा को देखते हुए बोर्ड ने इस बार डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

डिजिलॉकर पर मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

डिजिलॉकर एक सुरक्षित और पेपरलेस माध्यम है। यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट भविष्य में कॉलेजों में एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होती है। छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं:

वेबसाइट या ऐप खोलें: सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या अपने मोबाइल में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें।

लॉगिन करें: अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड के जरिए साइन-इन करें। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो 'Sign Up' पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।

एजुकेशन सेक्शन चुनें: होमपेज पर 'Education' टैब के अंदर 'Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board (GSEB)' को खोजें और चुनें।

डॉक्यूमेंट चुनें: अब 'Class XII Marksheet' के विकल्प पर क्लिक करें।

डिटेल्स भरें: अपना सीट नंबर और पासिंग ईयर (2026) दर्ज करें।

मार्कशीट प्राप्त करें: 'Get Document' पर क्लिक करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट आपके अकाउंट में सुरक्षित हो जाएगी।

व्हाट्सएप और एसएमएस की भी सुविधा

वेबसाइट के अलावा, छात्र अपने मोबाइल से व्हाट्सएप के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना सीट नंबर व्हाट्सएप नंबर +91 63573 00971 पर भेजना होगा। साथ ही, एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी स्कोर प्राप्त किया जा सकता है।

परीक्षा के कुछ अहम आंकड़े

इस साल गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में लगभग 6.2 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। इसमें साइंस स्ट्रीम से करीब 1.2 लाख और जनरल स्ट्रीम से 5 लाख के करीब छात्र पंजीकृत थे। बोर्ड ने परिणामों को सटीक बनाने के लिए आधुनिक मूल्यांकन प्रणाली का उपयोग किया है। आज नतीजों के साथ ही GUJCET 2026 के परिणाम भी जारी किए जाएंगे, जो उच्च शिक्षा के प्रवेश में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन और डिजिलॉकर पर मिलने वाली मार्कशीट प्रोविजनल होगी। छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त करने के लिए कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।