Gujarat GSEB 10th Result 2026 OUT, Live: SSC गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट Link, यहां डालें सीट नंबर, डाउनलोड मार्कशीट
GSEB 10th Result 2026 Live , gseb.org ssc result : गुजरात बोर्ड ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। नतीजे वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। 83.86 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।
GSEB 10th Result 2026 Live : गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष 83.86 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षार्थी गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना सीट नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं। पिछले साल गुजरात बोर्ड 10वीं में 83.08 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे और 8 मई को परिणाम आया था। वहीं 2024 में जीएसईबी 10वीं रिजल्ट 11 मई को घोषित किया गया था। तब गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 85.56 प्रतिशत रहा था। आपको बता दें कि गुजरात बोर्ड एसएससी परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम डी ग्रेड (Grade-D) लाना होगा। जिन छात्रों के रिजल्ट में किसी विषय के सामने ई ग्रेड (Grade-E) लगा होगा उन्हें सप्लीमेंटरी परीक्षा देनी होगी।
गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें
स्टेप 1 - जीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट result.gseb.org या gseb.org पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद SSC परीक्षा परिणाम लिंक चुनें।
स्टेप 3- आवश्यक सीट नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4 - स्कोरकार्ड देखने के लिए 'Submit' पर क्लिक करें।
स्टेप 5- आपका रिजल्ट व स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट कर लें।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट का लिंक एक्टिव
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आज यानी 6 मई 2026 को सुबह 8 बजे 10th क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। नतीजे आते ही गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org, gseb.org 2026, gsebeservice.com पर परिणाम का लिंक एक्टिव हो गया है।
GSEB 10th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी
GSEB 10th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 83.86 फीसदी पास हुए हैं।
GSEB 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें जीएसईबी 10वीं का रिजल्ट
GSEB 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें जीएसईबी 10वीं का रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in पर जाएं। अगर आपके पास ऐप नहीं है, तो Play Store/App Store से DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
- अपने मोबाइल नंबर और OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन करें। नए यूजर को आधार या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके एक अकाउंट बनाना होगा।
- 'Education' सेक्शन पर जाएं।
- "Issued Documents" या "Browse Documents" पर क्लिक करें।
- अपना सीट नंबर / रोल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी दें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आप इसे सीधे DigiLocker में डाउनलोड या सेव कर सकते हैं।
GSEB 10th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड GSEB 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें
GSEB 10th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड GSEB 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करेंऑनलाइन कैसे देखें
- आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
- कक्षा 10वीं के अंकों के लिए 'SSC Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना सीट नंबर डालें और 'Submit' पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी ले लें।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट WhatsApp के ज़रिए कैसे देखें
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने 2026 की 10वीं कक्षा के रिज़ल्ट देखने के लिए एक आसान विकल्प दिया है। आधिकारिक वेबसाइट पर सर्वर धीमा होने की संभावित दिक्कतों से बचने के लिए, छात्र अब सीधे WhatsApp बॉट के ज़रिए अपनी मार्कशीट पा सकते हैं। उम्मीदवारों को बस अपना खास छह अंकों का सीट नंबर बोर्ड के आधिकारिक WhatsApp बॉट नंबर 6357300971 पर भेजना होगा, ताकि उन्हें तुरंत अपने नंबर मिल सकें।
GSEB SSC Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट कुछ ही मिनटों में
GSEB SSC Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड एसएससी 10वीं रिजल्ट का इंतजार कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाएगा। GSEB अपनी आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर परिणाम घोषित करने जा रहा है। सीट नंबर डालकर नतीजे देख सकेंगे।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: GSEB गुजरात 10वीं मार्कशीट में क्या क्या डिटेल्स चेक करें
GSEB 10th Result 2026 LIVE: मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद, छात्रों को अपने GSEB 10वीं के रिजल्ट 2026 के स्कोरकार्ड में इन डिटेल्स को चेक करना होगा:
कैंडिडेट का नाम
विषय
विषय-वार ग्रेड
विषय-वार अंक
सीट नंबर
कुल अंक
क्वालीफाइंग स्टेटस
परसेंटाइल रैंक
ग्रेड
GSEB 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल का पास प्रतिशत कितना रहा था
GSEB 10th Result 2026 LIVE: पिछले तीन सालों में GSEB SSC के पास प्रतिशत का ट्रेंड: 2023 में 64.62%, 2024 में 82.56%, और 2025 में 83.08%। 2023 का आंकड़ा एक अपवाद था, जो कई सालों तक परीक्षा में ढील के बाद, COVID के बाद मूल्यांकन में सख्ती के कारण सामने आया था। 2023 से 2024 के बीच 18 अंकों की रिकवरी काफ़ी तेज़ थी, और 2024 से 2025 के बीच सुधार बहुत मामूली, यानी 0.52 प्रतिशत अंकों का था; इससे पता चलता है कि अब यह 82–84% के दायरे में स्थिर हो गया है।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात 10वीं रिजल्ट के साथ कोई टॉपर लिस्ट नहीं
GSEB 10th Result 2026 LIVE: ज़्यादातर स्टेट बोर्ड के उलट जीएसईबी गुजरात बोर्ड 10वीं के रिजल्ट के लिए अलग-अलग टॉपर के नाम या मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। यह GSEB की एक ऑफिशियल पॉलिसी है जो 2025 से लगातार चली आ रही है। बोर्ड सिर्फ़ कुल पास प्रतिशत, जेंडर के हिसाब से ब्रेकडाउन, जिले के हिसाब से डेटा, ग्रेड के हिसाब से बंटवारा, और 100% पास रेट वाले स्कूलों की संख्या ही पब्लिश करता है।
GSEB 10th Result 2026 LIVE:: लॉगिन करने के लिए किन जानकारियों की जरूरत होगी
GSEB 10th Result 2026 LIVE: कुछ ही देर में GSEB 10वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर सुबह 8 बजे लाइव हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी है, वे नीचे दी गई जानकारियों का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीट नंबर
कैप्चा
GSEB 10th Result 2026 LIVE: जीएसईबी वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
GSEB 10th Result 2026 LIVE: अगर जीएसईबी वेबसाइट gseb.org क्रैश हो जाती है तो विद्यार्थी अपना परिणाम डिजिलॉकर पोर्टल digilocker.gov.in या डिजीलॉकर ऐप पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या digilocker.gov.in पर जाएं। मोबाइल नंबर/आधार से लॉगिन करें। होमपेज पर बोर्ड सेक्शन में जाएं। अब गुजरात बोर्ड को चुनें। फिर SSC/HSC Marksheet 2026 लिंक पर क्लिक करें। अपना Seat Number/रोल नंबर दर्ज करें सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं SSC रिजल्ट - पिछले वर्षों के रिजल्ट के आंकड़े
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं SSC रिजल्ट - पिछले वर्षों के रिजल्ट के आंकड़े
कुल केंद्र: 958 (2023) → 981 (2024) → 989 (2025)
नियमित परीक्षार्थी उपस्थित: 7,34,898 → 6,99,598 → 7,46,892
SSC सर्टिफिकेट के लिए पात्र नियमित परीक्षार्थी: 4,74,893 → 5,77,556 → 6,20,532
नियमित परीक्षार्थियों का पास %: 64.62% → 82.56% → 83.08%
दोबारा परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी उपस्थित: 1,58,623 → 1,60,451 → 78,613
SSC सर्टिफिकेट के लिए पात्र दोबारा परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी: 27,446 → 78,715 → 25,357
दोबारा परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का पास %: 17.30% → 49.06% → 32.26%
SSC सर्टिफिकेट के लिए पात्र GSOS परीक्षार्थी: 1,915 → 4,981 → 5,043
GSEB 10th Result 2026 LIVE: कुछ ही देर में गुजरात बोर्ड 10वीं SSC रिजल्ट जारी होगा
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा। 8 बजे स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना सीट नंबर डालकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: ऑनलाइन कैसे चेक करें जीएसईबी 10वीं का रिजल्ट
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज सुबह 8:00 बजे एसएससी परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित करेगा। इसका लिंक एक्टिव होने वाला है। 7 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार समाप्त होने वाला है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना छह अंकों का सीट नंबर दर्ज करके ऑनलाइन अपने अंक देख सकते हैं।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिर्फ एक घंटा बाकी
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिर्फ एक घंटा बाकी रह गया है। नतीजे सीट नंबर डालकर चेक कर सकेंगे। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिए गए 'GSEB SSC Result 2026' लिंक पर क्लिक करें। अब सीट नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: सीट नंबर से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सीट नंबर डालकर चेक कर सकेंगे। इसकी जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई होगी। गुजरात बोर्ड एसएससी 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा, जहां छात्र अपने सीट नंबर का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं। वेबसाइट के साथ-साथ, बोर्ड ने वैकल्पिक पहुंच विधियों की भी व्यवस्था की है ताकि व्यस्त समय के दौरान भारी ट्रैफिक से प्रभावित हुए बिना छात्र आसानी से अपना परिणाम प्राप्त कर सकें।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं मार्कशीट DigiLocker पर कैसे चेक करें
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं मार्कशीट डिजीलॉकर पर कैसे चेक करें
स्टेप 1: डिजीलॉकर ऐप या आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in ओपन करें।
स्टेप 2: अपने Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके साइन अप या रजिस्ट्रेशन करें।
स्टेप 3: आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज करके वेरिफाई करें।
स्टेप 4: अगर पहले से अकाउंट है तो मोबाइल नंबर की मदद से लॉग इन करें।
स्टेप 5: होमपेज पर ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं और ‘Class XII Marksheet’ पर क्लिक करें।
स्टेप 6: अब गुजरात बोर्ड सर्च करके सेलेक्ट करें।
स्टेप 7: यहां गुजरात बोर्ड (GSEB)’ लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 8: अब ‘Class X Marksheet’ पर क्लिक करें।
स्टेप 9: अब अपना सीट नंबर (रोल नंबर) और अन्य जरूरी डिटेल्स (जैसे वर्ष आदि) दर्ज करें। आपकी ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
स्टेप 10: इसे सेव करें और डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं में पासिंग मार्क्स क्या हैं
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट और ओवरऑल कम से कम 33 फीसदी नंबर लाने होंगे। कुछ देर में छात्र GSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और SSC परिणाम लिंक पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते हैं। आवश्यक सीट नंबर डालने और किसी भी कैप्चा सत्यापन को पूरा करने के बाद, मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी
GSEB 10th Result 2026 LIVE: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को जो डिजिटल मार्कशीट मिलेगी, उसमें उनका नाम, सीट नंबर, विषय, प्रत्येक विषय के अंक, ग्रेड, कुल अंक और प्रतिशत (परसेंटाइल) जैसी जानकारी दी जाएगी।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: जीएसईबी 10वीं रिजल्ट में सिर्फ 2 घंटे बाकी
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं रिजल्ट में सिर्फ 2 घंटे बाकी रह गए हैं। विद्यार्थियों के दिलों की धड़कनें तेज होती जा रही है।
गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) आज यानी 6 मई को सुबह 8:00 बजे कक्षा 10वीं माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (SSC) 2026 का परिणाम घोषित करने जा (GSEB SSC Result) रहा है।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: क्या इस बार भी सुधरेगा गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
GSEB 10th Result 2026 LIVE: अगर पिछले कुछ सालों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो जीएसईबी 10वीं के रिजल्ट में लगातार सुधार देखने को भी मिला है।
– 2022 में पासिंग प्रतिशत 65.18% था।
– 2023 में यह 64.62% रहा।
– 2024 में बढ़कर 82.56% हो गया।
– 2025 में यह 83.08% तक पहुंच गया।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री ने बताई गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट की तारीख व समय
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात के शिक्षा मंत्री डॉ. प्रद्युमन वाजा ने एसएससी 10वीं परिणाम 2026 घोषित करने की तारीख और समय की आधिकारिक जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि 10वीं का रिजल्ट 6 मई को सुबह 8 बजे जारी कर दिया जाएगा।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: कहां-कहां चेक कर सकते हैं गुजरात बोर्ड 10th रिजल्ट
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड एसएससी का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र यहां तीन तरीकों से चेक कर सकते हैं-
गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट
डिजिलॉकर
व्हॉट्सएप पर
GSEB 10th SSC Result 2026 LIVE: gseb.org समेत इन वेबसाइट पर मिलेगा रिजल्ट
GSEB 10th SSC Result 2026 LIVE: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) एसएससी 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स यहां बताए गई वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे-
gseb.org
result.gseb.org
www.gsebeservice.com
www.digilocker.gov.in
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड एचएससी 12वीं का रिजल्ट कैसा रहा इस साल
GSEB 10th Result 2026 LIVE: इससे पहले गुजरात बोर्ड एचएससी 12वीं का रिजल्ट 4 मई 2026 को जारी किया गया था। 12वीं में साइंस का पास प्रतिशत 84.33% और जनरल स्ट्रीम का पास प्रतिशत 92.71% रहा है। इस बार एचएससी रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से थोड़ा बेहतर रहा है। 12वीं में 84.04% लड़के और 84.65% लड़कियां पास हुई हैं।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: जीएसईबी 10वीं का ग्रेडिंग सिस्टम समझें
GSEB 10th Result 2026 LIVE: जीएसईबी 10वीं का ग्रेडिंग सिस्टम समझें
GSEB 10th Result 2026 LIVE: गुजरात बोर्ड जीएसईबी 10वीं में प्राप्त अंकों के हिसाब से ग्रेड देता है। परीक्षा में 91 से 100% अंक प्राप्त करने पर ग्रेड A1, 81 से 90% अंकों पर ग्रेड A2 दिया जायेगा। 71 से 80% अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ग्रेड B1 और 61 से 70 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र ग्रेड B2 दिया जायेगा।
GSEB 10th Result 2026 LIVE: पिछले साब कब आया था रिजल्ट
GSEB 10th Result 2026 LIVE: पिछले वर्ष गुजरात बोर्ड GSEB कक्षा 10वीं का परिणाम 8 मई, 2025 को जारी किया गया था, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 83.08% रहा था।
GSEB 10th Result 2026 Live: GSEB SSC 10वीं का रिजल्ट 2025 के मीडियम-वार रिजल्ट के आंकड़े देखें
GSEB 10th Result 2026 Live: GSEB SSC 10वीं का रिजल्ट 2025 के मीडियम-वार रिजल्ट के आंकड़े देखें
पिछले साल, इंग्लिश मीडियम के रेगुलर परीक्षार्थियों के लिए, पास प्रतिशत 2024 के 92.52% से थोड़ा बढ़कर 2025 में 92.58% हो गया था।
गुजराती मीडियम के रेगुलर परीक्षार्थियों के लिए, रिजल्ट 2024 के 81.17% से बेहतर होकर 2025 में 81.79% हो गया था।
हिंदी मीडियम के रेगुलर परीक्षार्थियों के लिए, पास प्रतिशत 2024 के 75.90% से बढ़कर 2025 में 76.47% हो गया था।
GSEB 10th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026- डिजिटल मार्कशीट एक प्रोविज़नल डॉक्यूमेंट के तौर पर काम करेगी
GSEB 10th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल पोर्टल से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। ये डॉक्यूमेंट प्रोविजनल स्कोरकार्ड के तौर पर काम करते हैं और इनका इस्तेमाल तुरंत जानकारी के लिए तब तक किया जा सकता है, जब तक स्कूल बाद में ओरिजिनल सर्टिफिकेट जारी नहीं कर देते।
GSEB 10th Result 2026 Live: रिजल्ट का लिंक सुबह 8 बजे लाइव होगा
GSEB 10th Result 2026 Live: GSEB 10वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने का लिंक सुबह 8 बजे लाइव होगा। छात्र आज सुबह लिंक एक्टिवेट होने के बाद SSC रिजल्ट का लिंक एक्सेस कर सकेंगे।
GSEB 10th Result 2026 Live: गुजरात SSC रिजल्ट 2026- अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देखने के आसान तरीके
GSEB 10th Result 2026 Live: छात्र GSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और SSC रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जरूरी सीट नंबर डालने और किसी भी कैप्चा वेरिफिकेशन को पूरा करने के बाद मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक दस्तावेज जारी होने तक भविष्य के संदर्भ के लिए एक कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लेनी चाहिए।
GSEB 10th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
GSEB 10th Result 2026 Live: गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
छात्र का नाम
माता-पिता का नाम
रोल कोड और रोल नंबर
सब्जेक्ट वाइड ग्रेड
कुल मार्क्स
रिजल्ट की स्थिति
पास पर्सेंटेज
GSEB 10th Result 2026 Live: SMS के माध्यम से कैसे देख सकते हैं रिजल्ट?
GSEB 10th Result 2026 Live: कक्षा 10वीं (एसएससी) के लिए: एसएससी सीट नंबर टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें।
ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होंगे और ये डिजिटल मार्कशीट जारी होने के कुछ दिन बाद छात्रों को अपने-अपने स्कूलों से ओरिजनल मार्कशीट प्राप्त करें।
GSEB 10th Result 2026 Live: व्हाट्सएप के माध्यम से कैसे चेक करें GSEB 10वीं का रिजल्ट
GSEB 10th Result 2026 Live: व्हाट्सएप के माध्यम से कैसे चेक करें GSEB 10वीं का रिजल्ट
सबसे पहले 6357300971 नंबर को अपने फोन के कॉन्टैक्ट्स में सेव कर लें।
फिर अपना 6 अंकों का सीट नंबर व्हाट्सएप पर मैसेज के रूप में भेजें।
अब आपको तुरंत आपका रिजल्ट मिल जाएगा।
GSEB 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें जीएसईबी 10वीं का रिजल्ट
GSEB 10th Result 2026 Live: डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें जीएसईबी 10वीं का रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in पर जाएं। अगर आपके पास ऐप नहीं है, तो Play Store/App Store से DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
- अपने मोबाइल नंबर और OTP का इस्तेमाल करके लॉग इन करें। नए यूजर को आधार या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके एक अकाउंट बनाना होगा।
- 'Education' सेक्शन पर जाएं।
- "Issued Documents" या "Browse Documents" पर क्लिक करें।