GPAT 2026 Result OUT: जीपैट 2026 रिजल्ट जारी; 5362 उम्मीदवार हुए सफल, मेरिट लिस्ट यहां करें तुरंत चेक
GPAT Result 2026 Declared: NBEMS ने GPAT परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को अपना ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक करना होगा।

NBEMS GPAT Result 2026, natboard.edu.in: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 'ग्रैजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट' यानी GPAT 2026 के परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए हजारों अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा देश भर के प्रतिष्ठित फार्मेसी संस्थानों में दाखिले के लिए एक गेटवे की तरह काम करती है। जीपैट 2026 परीक्षा को कुल 5326 उम्मीदवार पास करने में सफल हुए हैं। उम्मीद का GPAT 2026 स्कोरकार्ड 15 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा।
फाइनल आंसर की से 7 प्रश्न हटे
ऑफिशियल नोटिस में एनबीई ने लिखा है कि फाइनल आंसर की से 7 प्रश्नों को टेक्निकल गलत होने के कारण निकाला गया है। इन 7 प्रश्नों के उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए गए हैं। इसके साथ ही 4 प्रश्न की आंसर की को सही किया गया है। सही उत्तर चुनने वालों को पूरे अंक दिए गए हैं। इसके साथ ही जिन प्रश्नों पर छात्रों ने आपत्ति जताई थी, उन प्रश्नों को उनके विषय एक्सपर्ट द्वारा चेक किया गया। विषय एक्सपर्ट की राय के बाद ही उन प्रश्नों के उत्तर को सही माना गया। इसके बाद ही फाइनल आंसर की को बनाया गया है, जिसके आधार पर ही परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया गया है। जो पांच प्रश्न टेक्निकल गलत थे, उनके लिए छात्रों को अंक दिए गए हैं, फिर चाहे छात्र ने परीक्षा में उन प्रश्नों का उत्तर दिया हो या नहीं।
कैसे चेक करें अपना GPAT स्कोरकार्ड? (आसान स्टेप्स)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'GPAT 2026 Result' के लिंक पर क्लिक करें।
3. आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुलेगी या लॉगिन विंडो आएगी।
4. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें।
5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
GPAT 2026 Cut off Percentile: जीपीएटी 2026 कट-ऑफ पर्सेंटाइल
1. जनरल कैटेगरी- 96.2586493
2. अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)- 90.0870992
3. अनुसूचित जाति (एससी)- 76.4664192
4. अनुसूचित जनजाति (एसटी)- 59.1939124
चयन प्रक्रिया और कट-ऑफ का गणित
GPAT 2026 के परिणामों के साथ ही बोर्ड ने श्रेणीवार कट-ऑफ भी जारी करने के संकेत दिए हैं। सफल छात्रों को उनकी रैंक और स्कोर के आधार पर देशभर के सरकारी और प्राइवेट फार्मेसी कॉलेजों में काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। यह स्कोरकार्ड न केवल दाखिले के लिए बल्कि कई रिसर्च इंस्टीट्यूट में फेलोशिप पाने के लिए भी अनिवार्य होता है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


