Hindi Newsकरियर न्यूज़GPAT 2026: Application Correction Window Closes Today at nbe.edu.in, Check Editable Fields and Last Minute Instructions
GPAT 2026 Correction Window: GPAT 2026 आवेदन में सुधार का आज अंतिम अवसर, रात तक खुली रहेगी सुधार विंडो

GPAT 2026 Correction Window: GPAT 2026 आवेदन में सुधार का आज अंतिम अवसर, रात तक खुली रहेगी सुधार विंडो

संक्षेप:

GPAT Correction Window 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 19 जनवरी 2026 को 'ग्रैजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट' (GPAT) 2026 आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए खुली 'करेक्शन विंडो' को बंद कर देगा।

Jan 19, 2026 11:43 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

GPAT 2026 Correction Window: फार्मेसी के क्षेत्र में पोस्ट-ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली 'ग्रैजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट' (GPAT) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज, 19 जनवरी 2026 को आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए खुली 'करेक्शन विंडो' को बंद कर देगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन करते समय कोई गलती कर दी थी, उनके पास उसे सुधारने का यह आखिरी अवसर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज रात तक का है समय

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा आज रात 11:55 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन फॉर्म में सुधार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए अभी लॉग इन करके अपने फॉर्म की जांच कर लें।

किन जानकारियों में कर सकते हैं सुधार?

यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि सुधार विंडो के दौरान आप सभी जानकारियों को नहीं बदल सकते। उम्मीदवार अपने शैक्षणिक विवरण, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी (कैटेगरी) और परीक्षा केंद्र की वरीयता जैसे चुनिंदा क्षेत्रों में ही बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार का नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और राष्ट्रीयता जैसी बुनियादी जानकारी को बदलने की अनुमति नहीं दी गई है। यदि फोटो या सिग्नेचर में कोई गलती है, तो बोर्ड द्वारा बाद में दी जाने वाली 'फाइनल रिजेक्टेड इमेज' विंडो का इंतजार करना होगा, लेकिन अन्य डिटेल्स आज ही सही करने होंगे।

कैसे करें सुधार?

  1. सुधार करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल nbe.edu.in पर जाएं।
  2. वहां 'GPAT 2026' के सेक्शन में जाकर अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से डैशबोर्ड खोलें।
  3. इसके बाद 'Edit Application' लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवश्यक सुधार करने के बाद फॉर्म को 'सेव' और 'सबमिट' करें।
  5. सुधार के बाद भरे हुए फॉर्म का एक नया प्रिंटआउट जरूर ले लें।

GPAT परीक्षा उन छात्रों के लिए अनिवार्य है जो देश के प्रतिष्ठित कॉलेजों से एम.फार्मा (M.Pharma) करना चाहते हैं और स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं। इसलिए, किसी भी छोटी गलती के कारण अपना आवेदन निरस्त होने से बचाएं और समय रहते सुधार प्रक्रिया पूरी कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।