Hindi Newsकरियर न्यूज़government jobs this week iocl apprentice upsc ifs pnb apprentice ncert osssc recruitment 2026
इस हफ्ते निकली 5 बड़ी सरकारी भर्तियां, मौका हाथ से न जाने दें

इस हफ्ते निकली 5 बड़ी सरकारी भर्तियां, मौका हाथ से न जाने दें

संक्षेप:

government jobs this week: इस हफ्ते की 5 बड़ी सरकारी भर्तियों की पूरी जानकारी यहां है। IOCL अप्रेंटिस, UPSC IFS, PNB अप्रेंटिस, NCERT और OSSSC में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं।

Feb 07, 2026 10:42 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

government jobs this week: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह हफ्ता किसी मौके से कम नहीं है। एक साथ कई बड़े सरकारी विभागों ने अपनी भर्तियों का ऐलान किया है। कहीं अप्रेंटिस के पद हैं, कहीं अफसर बनने का रास्ता खुला है, तो कहीं टीचिंग और ग्रुप-C की नौकरियां निकली हैं। अगर आप रोज नई भर्तियों की तलाश करते रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए एक जगह पूरी जानकारी देने वाली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

PNB Apprentice Recruitment 2026: 5,138 अप्रेंटिस पदों पर मौका

पंजाब नेशनल बैंक ने बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करने वालों के लिए बड़ा मौका दिया है। PNB ने 5,138 अप्रेंटिस पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 8 फरवरी से शुरू होंगे और 24 फरवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। ऑनलाइन लिखित परीक्षा मार्च 2026 के पहले हफ्ते में होने की उम्मीद है। उम्र सीमा 20 से 28 साल रखी गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 से होगी। आरक्षित वर्गों को नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी। ट्रेनिंग के दौरान ग्रामीण, सेमी-अर्बन और अर्बन ब्रांच में पोस्टिंग पर 12,300 रुपये महीने और मेट्रो ब्रांच में 15,000 रुपये महीने स्टाइपेंड मिलेगा।

UPSC IFS Recruitment 2026: भारतीय वन सेवा में काम करने का मौका

अगर आपका सपना वर्दी में देश की सेवा करने का है और जंगलों से लगाव है, तो UPSC की यह भर्ती खास है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी कर दिया है। आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 शाम 6 बजे तक है। इस भर्ती के ज़रिए कुल 933 पद भरे जाएंगे। आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन जरूरी है। उम्मीदवार की उम्र 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। यह भर्ती उन युवाओं के लिए है जो लंबे समय से सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे हैं।

IOCL Apprentice Recruitment 2026: पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में मौका

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी IOCL ने हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अप्रेंटिस के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। कुल 637 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक है। इन पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 282 सीटें हैं, जबकि EWS के लिए 63, SC के लिए 121 और OBC (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए 171 पद रखे गए हैं। PwBD के लिए 25 सीटें हैं। हरियाणा में ST के लिए कोई आरक्षण नहीं है। उम्र की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 24 साल तय की गई है, जिसकी गणना 31 जनवरी 2026 से होगी। आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट का लाभ मिलेगा, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।

OSSSC CRE Recruitment 2026: ग्रुप-C कई पद भरे जाने हैं

ओडिशा सबऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की यह भर्ती भी अब अंतिम चरण में है। OSSSC की कंबाइंड रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन 2025-II के लिए आवेदन 7 जनवरी से चल रहे हैं और 22 फरवरी 2026 को बंद हो जाएंगे। इस भर्ती के ज़रिए कुल 1,518 ग्रुप-C पद भरे जाएंगे। इनमें 47 फॉरेस्टर, 896 फॉरेस्ट गार्ड और 575 एक्साइज कांस्टेबल के पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार पहले से OSSSC में रजिस्टर्ड हैं, वे अपने पुराने यूज़र आईडी से ही दोबारा आवेदन कर सकते हैं।

NCERT Recruitment 2026: कई पदों पर इस बार मौका

टीचिंग लाइन में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए NCERT की भर्ती अहम है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ने कुल 117 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन के पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले अपनी योग्यता, आरक्षण नियम और बाकी निर्देश ध्यान से पढ़ने चाहिए। UR, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि SC, ST, PwD और महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। यह भर्ती उन लोगों के लिए है जो शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी और सम्मानजनक करियर चाहते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।