
Top Govt Jobs 2025: रोजगार की बड़ी सौगात, रेलवे, यूपी, बिहार और झारखंड में 38,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्तियां
Top Jobs 2025: केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों ने अपनी भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाते हुए इस सप्ताह कुल 38,000 से भी अधिक रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें रेलवे की मेगा भर्ती से लेकर उत्तर प्रदेश में लेखपालों की भारी नियुक्तियां शामिल हैं।
Top Jobs December 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश के लाखों युवाओं के लिए दिसंबर का यह हफ्ता खुशियों की सबसे बड़ी सौगात लेकर आया है। केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों ने अपनी भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाते हुए इस सप्ताह कुल 38,000 से भी अधिक रिक्तियों की घोषणा की है। इनमें रेलवे की मेगा भर्ती से लेकर उत्तर प्रदेश में लेखपाल की बड़ी नियुक्तियां शामिल हैं। रोजगार के इस महा-अवसर ने उन अभ्यर्थियों में नई उम्मीद जगा दी है जो लंबे समय से नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे।
Railway Group D Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप D के 22000 पदों पर भर्ती को अप्रूव कर दिया है। भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को 22,500 रुपये से लेकर 25,380 रुपये सैलरी मिलेगी।
UP Lekhpal Bharti 2025 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपी लेखपाल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर से लिए जाएंगे और अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 है। आवेदन वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर किया जा सकेगा। भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2025 - UPSSSC PET 2025) वाले पात्र होंगे।
Jharkhand Special Teacher Vacancy 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने विशेष सहायक शिक्षक के 3451 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। झारखंड इंटरमीडिएट एवं स्नातक प्रशिक्षित विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के तहत इन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पुरुष एवं महिला उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 13 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 25,500 रुपये से लेकर 92,300 रुपये सैलरी मिलेगी।
BTSC JE Vacancy : बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर, पंप ऑपरेटर और वर्क इंस्पेक्टर मैकेनिकल के 3407 पदों पर भर्ती निकाली है। जेई भर्ती के लिए डिप्लोमाधारक व पंप ऑपरेटर व वर्क इंस्पेक्टर के लिए आईटीआई सर्टिफिकेट धारक योग्य हैं। बीटेक वाले जेई भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया https://btsc bihar gov in पर 12 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2026 है। इन भर्तियों में केवल रेगुलर मोड से डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाने वाले ही योग्य होंगे, डिस्टेंस वाले नहीं।
UP Police Computer Operator Grade A Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। योग्य व इच्छुक युवा यूपी पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन 25500 - 81100 रुपए तक मिलेगा।
DSSSB MTS Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 दिसंबर से शुरू कर दी है। एमटीएस के 714 पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी 15 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को dsssbonline.nic.in पर जाकर एप्लाई करना होगा। डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें सिंगल टियर एग्जाम होगा। सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगा।





