MMMUT : एमएमएमयूटी में शानदार प्लेसमेंट, हुई नौकरियों की बरसात, कइयों को 3-3 कंपनियों से जॉब ऑफर
MMMUT Campus Placement : एमएमएमयूटी गोरखपुर में एमआरएफ टायर की ओर से हाल ही में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के 77 विद्यार्थियों का चयन किया है, जिसके बाद से प्लेसमेंट की कुल संख्या 1000 के पार पहुंच गई है।

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने प्लेसमेंट सत्र 2024-25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 1047 विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलवाया है। इस वर्ष 108 कंपनियों ने विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का चयन किया है, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इस साल एमआरएफ टायर की ओर से हाल ही में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के 77 विद्यार्थियों का चयन किया है, जिसके बाद से प्लेसमेंट की कुल संख्या 1000 के पार पहुंच गई है।
कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि एनआईआरएफ में 84 वां रैंक और क्यूएस रैंकिंग में स्थान पाने की वजह से उद्योग जगत का रुझान एमएमएमयूटी की तरफ बढ़ा है। यह सफलता केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की योग्यता, शिक्षकों की मार्गदर्शना और प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल का प्रतिफल है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के प्रो वीके द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों की सॉफ्ट स्किल, तकनीकी दक्षता, और इंटरव्यू की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया गया। नियमित मॉक इंटरव्यू, औद्योगिक सत्र, एलुमिनाई संवाद श्रृंखला और कंपनियों की मांग के अनुसार कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। पूरी टीम का विशेष योगदान रहा है, जिसकी बदौलत यह सफलतामिली है।
प्लेसमेंट की कुल संख्या 1000 के पार पहुंची
पिछले सालों में हुए प्लेसमेंट
2020-21 411 विद्यार्थी
2021-22 1022 विद्यार्थी
2022-23 940 विद्यार्थी
2023-24 842 विद्यार्थी
2024-25 1047 विद्यार्थी
विद्यार्थियों को दो से तीन कंपनियों के ऑफर भी मिले
कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी, कोर इंजीनियरिंग, एनालिटिक्स, कंसल्टिंग, मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्ट कंपनियों से शानदार प्रस्ताव आए हुए हैं। कई विद्यार्थियों को दो से तीन कंपनियों के ऑफर भी मिले हैं। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


