GMC श्रीनगर में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों को मिलेगा प्रवेश
GMC श्रीनगर में पिछले दो वर्षों के दौरान दूसरी बार MBBS सीटों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले कॉलेज को 20 अतिरिक्त MBBS सीटों की मंजूरी मिली थी।

एमबीबीएस की पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 2026-27 शैक्षणिक सत्र से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC), श्रीनगर में दाखिला लेने वाले छात्रों को पहले के मुकाबले अधिक सीटों का लाभ मिलेगा। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने कॉलेज में 50 अतिरिक्त MBBS सीटों को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कॉलेज की वार्षिक प्रवेश क्षमता 200 से बढ़कर 250 सीटें हो जाएगी।
सीटों की संख्या बढ़ने से मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, जम्मू-कश्मीर में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और भविष्य में अधिक संख्या में योग्य डॉक्टर तैयार हो सकेंगे। यह फैसला मेडिकल शिक्षा के विस्तार और राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, यह मंजूरी नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट, 2019 की धारा 28(3) के तहत मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) द्वारा जारी लेटर ऑफ परमिशन (LoP) के माध्यम से दी गई है। यह अनुमति मिलने के बाद कॉलेज 2026-27 सत्र से बढ़ी हुई 250 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर सकेगा।
NMC के मूल्यांकन के बाद मिली मंजूरी
जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बताया कि MBBS सीटों में बढ़ोतरी का उद्देश्य राज्य में मेडिकल शिक्षा को मजबूत करना और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। अधिक सीटें होने से भविष्य में ज्यादा डॉक्टर तैयार होंगे, जिससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
कब से शुरू होगा प्रवेश
बता दें कि यह फैसला मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) द्वारा अंडरग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन स्टैंडर्ड्स रेगुलेशंस (UGMSR), 2023 के तहत किए गए मूल्यांकन के बाद लिया गया है। NMC से मंजूरी मिलने के बाद 2026-27 शैक्षणिक सत्र से GMC श्रीनगर में 50 अतिरिक्त MBBS सीटों पर प्रवेश शुरू किया जाएगा।
दो साल में दूसरी बार बढ़ीं MBBS सीटें
बताते चलें कि GMC श्रीनगर में पिछले दो वर्षों के दौरान दूसरी बार MBBS सीटों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले कॉलेज को 20 अतिरिक्त MBBS सीटों की मंजूरी मिली थी। अब 50 और सीटें बढ़ने के बाद प्रवेश क्षमता में और इजाफा हो गया है।
छात्रों को मि लेंगे अवसर
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अनुसार, सीटों की संख्या बढ़ने से मेडिकल की पढ़ाई करने के इच्छुक छात्रों को अधिक अवसर मिलेंगे। साथ ही, जम्मू-कश्मीर में सरकारी मेडिकल शिक्षा का ढांचा भी और मजबूत होगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला राज्य में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। बढ़ी हुई 50 MBBS सीटों पर दाखिले 2026-27 शैक्षणिक सत्र से शुरू होंगे।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


