पेपर पाने वाली लड़की की 7वीं रैंक, ब्रेकअप से तिलमिलाए बॉयफ्रेंड ने खोला MPSC प्रश्न पत्र लीक का राज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

MPSC ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक जांच में पता चला है कि एक ब्रेकअप के चलते पेपर लीक से पर्दा हटा है। एमपीएससी भर्ती परीक्षा में बैठे एक प्रेमी जोड़े के रिश्ते में आई दरार के बाद पेपर लीक की परतें खुलीं।

recruitment exam
भर्ती परीक्षा

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) की ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि एक ब्रेकअप के चलते पेपर लीक से पर्दा हटा है। एमपीएससी भर्ती परीक्षा में बैठे एक प्रेमी जोड़े के रिश्ते में आई दरार के बाद पेपर लीक की परतें खुलीं। दरअसल मामले में गिरफ्तार किए गए छह लोगों में वह शख्स भी शामिल है जिसने कमीशन को कथित पेपर लीक के बारे में बताया था। क्राइम ब्रांच का आरोप है कि 24 साल के ​​गौरव पाटिल को खुद लीक हुआ पेपर मिला था और उसे यह पेपर 22 मार्च की परीक्षा से पहले व्हाट्सऐप से अपनी गर्लफ्रेंड ऋतुजा से मिला था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच ब्रेकअप के बाद पाटिल ने लीक के बारे में जानकारी के लिए MPSC से संपर्क किया क्योंकि उसे डर था कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद वह आगे बढ़ जाएगी। क्राइम ब्रांच के मुताबिक ऋतुजा की इस भर्ती परीक्षा में 7वीं रैंक आई है।

लड़की के पिता ने पेपर हासिल करने के लिए बिचौलिए प्रवीण पाटील को पांच लाख रुपये एडवांस दिए थे। प्रवीण पाटील नंदुरबार में कोचिंग क्लास चलाता है। महिला अभ्यर्थी उसी संस्थान में पढ़ाई कर रही थी।

पेपर होने के बाद रिश्तों में आई कड़वाहट

पेपर के बाद दोनों में अनबन हो गई। ब्रेकअप हो गया। आरोप है कि इसके बाद ही गौरव ने MPSC से पेपर लीक की शिकायत की।

बाद में अपनी ही शिकायत से पीछे हटने लगा गौरव

गौरव ने बाद में ईमेल भेजकर दावा किया कि उसने पेपर लीक की शिकायत जानबूझकर गढ़ी थी। वह एग्जाम प्रक्रिया को लेकर भ्रमित था। अब जांच एजेंसियां इन दोनों दावों की सच्चाई की जांच कर रही हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर वह व्हिसलब्लोअर होता तो परीक्षा से पहले लीक की जानकारी देता।

44,500 उम्मीदवार शामिल हुए थे

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ड्रग इंस्पेक्टर के 154 राजपत्रित पदों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। परीक्षा में लगभग 44,500 उम्मीदवार शामिल हुए थे, और चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट जारी होने के चरण तक पहुंच चुकी थी।

आरोपी अधिकारी और लेन-देन

MPSC के समन्वय अधिकारी विश्वेश्वर नकाते पर आरोप है कि उन्होंने विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए सेट से 294 प्रश्न निकाले और उनका एक अलग प्रश्न पत्र सेट तैयार किया। शिकायत के अनुसार विश्वेश्वर नकाते और उनके दो अन्य साथियों अभिजीत लेंधवे तथा गोपाल मराठे को इस काम के बदले वित्तीय लाभ मिला। जांच में 5 लाख के भुगतान के संकेत मिले हैं।

मुख्य संदिग्ध उम्मीदवार ऋतुजा पाटिल हैं, जिन्हें कथित तौर पर यह लीक हुआ प्रश्न पत्र मिला था। जांच के घेरे में ऋतुजा के पिता अमृत पाटिल, लोकेश उर्फ गौरव पाटिल और मयूर ठाकरे भी शामिल हैं।

नासिक लिंक : शिकायत के अनुसार कोचिंग सेंटर के संचालक प्रवीण पाटिल ने नासिक के पाथर्डी फाटा पर ऋतुजा के पिता अमृत पाटिल को प्रश्न पत्र की फोटोकॉपी सौंपी थी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़लड़की की 7वीं रैंक, ब्रेकअप से तिलमिलाए बॉयफ्रेंड ने खोला MPPSC पेपर लीक का राज