जेन जी प्रोटेस्ट संविधान में कहां, बुलडोजर जस्टिस क्या, पीसीएस इंटरव्यू में पूछे ये रोचक प्रश्न

लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

यूपीपीएससी पीसीएस 2025 के इंटरव्यू के दूसरे दिन गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों में अंतर बताने को कहा गया। सरदार पटेल की जयंती और उनके सत्याग्रह से जुड़े सवाल भी पूछे गए।

uppcs interview questions
पीसीएस इंटरव्यू

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से पीसीएस-2025 के इंटरव्यू के दूसरे दिन मंगलवार को अभ्यर्थियों से जेन-जी के प्रोटेस्ट, बुलडोजर जस्टिस समेत समसामयिक और प्रशासनिक मुद्दों पर सवाल पूछे गए। अभ्यर्थियों से पूछा गया कि जेन-जी का प्रोटेस्ट संविधान के किस अनुच्छेद के तहत आता है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन और विरोध के संवैधानिक अधिकार से जुड़े प्रावधानों पर भी सवाल किए गए।अभ्यर्थियों से पूछा गया कि बुलडोजर जस्टिस क्या है और इसकी जगह क्या होना चाहिए। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कानून और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करने को लेकर अभ्यर्थियों की समझ परखी गई। इंटरव्यू में पूछा गया कि एडीएम बनने पर भीड़ का प्रबंधन कैसे करेंगे।

गांधी और डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों में अंतर बताने को कहा गया। सरदार पटेल की जयंती और उनके सत्याग्रह से जुड़े सवाल भी पूछे गए। बिहार में बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के प्रशासनिक उपायों पर भी अभ्यर्थियों से जवाब मांगा गया। इसके अलावा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में सोशल मीडिया के इस्तेमाल और उसे नियंत्रित करने के उपायों से जुड़ा सवाल भी पूछा गया। दूसरे दिन के इंटरव्यू में संविधान, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और समसामयिक घटनाओं पर अभ्यर्थियों की समझ परखी गई।

ि

पूछे गए प्रमुख प्रश्न

- नाम, जाति और स्थान बताए बिना अपना परिचय दीजिए।

- सबसे प्राचीन साहित्य का नाम बताइए।

- आस्तिक और नास्तिक दर्शन में क्या अंतर है?

- तमिलनाडु में राज्यपाल से जुड़ा हालिया विवाद क्या है?

- समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में क्या जानते हैं?

- संसद और विधानसभा के अलावा कानून बनाने में न्यायपालिका और कार्यपालिका की क्या भूमिका होती है?

- गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई और वर्तमान कुलपति कौन हैं?

- जिन्ना अचानक इतने बड़े नेता कैसे बन गए?

पीसीएस

- एशियन गेम्स में भारत इतने कम स्वर्ण पदक क्यों जीत पाया है?

- नौकरी के अलावा छात्र कम पैसे में कौन-कौन से स्वरोजगार कर सकते हैं?

- युवाओं का जेन-जी आंदोलन क्या भारत में सत्ता पलटने की साजिश थी?

- आपकी हॉबी गाने सुनना है, किस प्रकार के गाने सुनते हैं?

- शास्त्रीय संगीत फिल्मों की मुख्यधारा में क्यों नहीं आ सका?

- क्या जातीय जनगणना जरूरी है?

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़जेन जी प्रोटेस्ट संविधान में कहा, पीसीएस इंटरव्यू में पूछे ये रोचक प्रश्न