पिता चलाते हैं पंक्चर की दुकान, बेटी ने तीसरे प्रयास में क्रैक किया PCS; 210वीं रैंक लाकर बनीं अफसर

लाइव हिन्दुस्तान
share

गायत्री वर्मा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम राजकुमार वर्मा है, जो बुलंदशहर के शिकारपुर सड़क पर एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। इससे उनकी रोजना की कमाई 200 से 400 रुपये हो जाती है।

gayatri verma success story father runs puncture shop daughter clears pcs third attempt 210 rank
गायत्री वर्मा सक्सेस स्टोरी

कहते हैं कि अगर लक्ष्य को पाना है, तो इसके लिए ईमानदारी से मेहनत करनी पड़ती है। मेहनत इतनी करें, ताकि कामयाबी आपके कदम चूमने के मजबूर हो जाए। जब आप तमाम चुनौतियों और संघर्षों को पार करते हुए अपनी मेहनत के बल पर कामयाबी हासिल करते हैं, तो दुनिया आपकी मिसाल पेश करती है। एक ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है उत्तर प्रदेश की रहने वाली गायत्री वर्मा। जिन्होंने यूपीपीएसी की परीक्षा पास अफसर बन गई हैं। हालांकि गायत्री वर्मा के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। क्योंकि वो जिस परिवेश और परिवार से आती हैं, वहां ये कामयाबी किसी इतिहास रचने से कम नहीं है। क्योंकि पिता पंक्चर की दुकान थी और कमाई महज दिन में 200 से 400 रुपये हो जाती है। जिसमें पढ़ाई, स्वास्थ्य समेत सारे खर्चे पिता की कमाई पर ही निर्भर थे। ऐसे में पढ़ाई के संसाधन बेहद सीमित थे। लेकिन इसके बावजूद गायत्री वर्मा ने अफसर बनने की ठानी। चलिए आज सक्सेस स्टोरी में बात गायत्री वर्मा की।

पिता चलाते हैं पंक्चर की दुकान

गायत्री वर्मा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम राजकुमार वर्मा है, जो बुलंदशहर के शिकारपुर सड़क पर एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। इससे उनकी रोजना की कमाई 200 से 400 रुपये हो जाती है। लेकिन परिवार का खर्च इस पर भारी पड़ जाता था। इसलिए राजकुमार वर्मा ने टायर पंक्चर बनाने के साथ-साथ चाय बेचने का भी काम करते हैं। बता दें कि परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि कई बार बेटी की पढ़ाई की फीस भरने के लिए उन्हें ब्याज पर पैसे उधार लेने पड़े।

गायत्री की पढ़ाई-लिखाई

गायत्री पढ़ाई में अच्छी रहीं। उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बुलंदशहर में की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह अलीगढ़ अपने ननिहाल चली गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायत्री वहीं रहकर उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद उन्होंने यूपी पीसीएस की तैयारी शुरू की। हालांकि, पैसों की तंगी होने की वजह से गायत्री के लिए कोचिंग से तैयारी कर पाना संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से तैयारी की मोबाइल और इंटरनेट ही उनकी किताबें बन गए। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई और पूरा समय पढ़ाई को दिया।

हार से सीख, तीसरे प्रयास में जीत

जैसा कि गायत्री की राह आसान नहीं थी। वो पहले प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा भी पास नहीं कर सकीं। हालांकि इस रिजल्ट से वो निराश जरूर हुईं। लेकिन मां के शब्दों ने उन्हें फिर खड़ा कर दिया। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार प्रयास किया और इस बार वो मुख्य परीक्षा तक पहुंची। लेकिन आगे नहीं बढ़ पाईं। मगर, अच्छी बात ये थी कि इस बार यहां तक पहुंचने से उनका हौसला थोड़ा बढ़ गया था। इसलिए उन्होंने हार नहीं मानी और ना ही पीछे मुड़कर देखा। तीसरी बार रणनीति बदली और तीसरे प्रयास में पूरी ताकत लगा दी। आखिरकार, मेहनत रंग लाई और 210वीं रैंक के साथ सफलता उनके कदम चूमने लगी।

बंद नहीं करेंगे पंक्चर की दुकान

बेटी की सफलता से पिता राजकुमार वर्मा बेहद खुश हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि वो आगे भी पंक्चर की दुकान चलाते रहेंगे। क्योंकि अभी उन्हें अभी 2 और बच्चों को पढ़ाकर अफसर बनाना है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पिता चलाते हैं पंक्चर की दुकान, बेटी तीसरे प्रयास में बनीं PCS अधिकारी