GATE 2027: गेट 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

GATE 2027: आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित की जा रही गेट 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज 2 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

GATE 2027
गेट 2027

IIT GATE 2027: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2027) के लिए रजिस्ट्रेशन आज, 2 सितंबर 2026 से शुरू हो चुका है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (IIT) द्वारा किया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GOAPS पोर्टल के जरिए आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बैंगलोर (IISc) से हायर एजुकेशन पाने तथा देश की टॉप सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे छात्र फौरन अप्लाई करें।

महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा शेड्यूल

बिना विलंब शुल्क अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2026

विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि: 05 अक्टूबर 2026

आवेदन सुधार विंडो: 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026

परीक्षा की तिथियां: 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट - CBT मोड)

परिणाम घोषणा: 19 मार्च 2027

कौन कर सकता है आवेदन?

गेट 2027 की परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों की कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी कर चुके छात्र या जो वर्तमान में अपने 3rd या 4th ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। इसके अलावा छात्र तय नियमों के तहत 30 अलग-अलग विषयों में से एक या दो विषयों का चयन करके परीक्षा दे सकते हैं।

आवेदन शुल्क

महिला / एससी (SC) / एसटी (ST) / दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थी: 1,000 रुपये प्रति पेपर (नियमित अवधि में)

अन्य सभी अभ्यर्थी (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस): 2,000 रुपये प्रति पेपर (नियमित अवधि में)

गेट 2027 एग्जाम पैटर्न-

गेट की परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में छात्रों से प्रश्न जनरल एप्टिट्यूड और उनके द्वारा चुने गए विषय से पूछे जाएंगे। छात्र द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न विभिन्न प्रकार जैसे मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ), मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के पूछे जाएंगे।

मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ) सेक्शन में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक एक अंक के MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। 2 अंक वाले प्रत्येक MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर दो तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। गेट की परीक्षा केवल इंग्लिश माध्यम में ही होगी। प्रत्येक गेट पेपर का कुल अंक 100 होगा। सभी पेपर में जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट 15 अंकों का होगा। बाकी के बचे 85 अंक, उस विषय से होगा जिसे छात्र ने चुना है।

आवेदन कैसे करें?

छात्र आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं। DigiLocker के माध्यम से सत्यापन पूरा करके GOAPS पोर्टल पर नया रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक जानकारी, पेपर चयन और परीक्षा शहर भरकर फोटोग्राफ, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट अपलोड करें तथा ऑनलाइन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया