Hindi Newsकरियर न्यूज़GATE 2026 Admit card to be out soon at gate2026.iitg.ac.in know how to download when release
GATE 2026 Admit Card: गेट 2026 एडमिट कार्ड का gate2026.iitg.ac.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

GATE 2026 Admit Card: गेट 2026 एडमिट कार्ड का gate2026.iitg.ac.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

संक्षेप:

IIT GATE 2026 Admit Card: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम (GATE) परीक्षा 2026 के लिए सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

Jan 08, 2026 03:52 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IIT GATE Admit Card 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग एग्जाम (GATE) परीक्षा 2026 के लिए सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। अगर आप ने GATE 2026 एग्जाम के लिए आवेदन किया है तो आप अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईआईटी गुवाहाटी की ओर से GATE 2026 का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी।

पहली शिफ्ट : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।

दूसरी शिफ्ट : दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

तैयारी के लिए मॉक टेस्ट है उपलब्ध

आईआईटी गुवाहाटी ने छात्रों की मदद के लिए आधिकारिक पोर्टल पर मॉक टेस्ट के लिंक एक्टिव कर दिए हैं। अभ्यर्थी वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्राप्त करने के लिए इन टेस्ट्स का अभ्यास कर सकते हैं।

GATE 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।

5. अब आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए।

6. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-

1. परीक्षा का नाम

2. परीक्षा सेंटर का पता

3. परीक्षा का समय

4. परीक्षा की तिथि

5. उम्मीदवार का नाम

6. उम्मीदवार की जन्मतिथि

7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर

8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

9. परीक्षा के विषय

10. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय

GATE 2026 एग्जाम पैटर्न-

गेट की परीक्षा के लिए छात्रों को 3 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा में छात्रों से प्रश्न जनरल एप्टिट्यूड और उनके द्वारा चुने गए विषय से पूछे जाएंगे। छात्र द्वारा चुने गए विषय से प्रश्न विभिन्न प्रकार जैसे मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ), मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) के पूछे जाएंगे।

मल्टिपल चोईस प्रश्न (MCQ) सेक्शन में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। प्रत्येक एक अंक के MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। 2 अंक वाले प्रत्येक MCQ प्रश्न का गलत उत्तर देने पर दो तिहाई अंक कम कर दिए जाएंगे। मल्टिपल सेलेक्ट प्रश्न (MSQ) और नूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्नों का गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

गेट की परीक्षा केवल इंग्लिश माध्यम में ही होगी। प्रत्येक गेट पेपर का कुल अंक 100 होगा। सभी पेपर में जनरल एप्टिट्यूड टेस्ट 15 अंकों का होगा। बाकी के बचे 85 अंक, उस विषय से होगा जिसे छात्र ने चुना है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।