GATE Result Live: गेट रिजल्ट gate2025.iitr.ac.in पर जारी, देखें Direct Link और कटऑफ GATE 2025 Result Live Updates : gate2025 iitr ac in iit gate result today direct link cut off toppers goaps itt roorke - career news
Hindi NewsकरियरGATE Result Live: गेट रिजल्ट gate2025.iitr.ac.in पर जारी, देखें Direct Link और कटऑफ

GATE Result Live: गेट रिजल्ट gate2025.iitr.ac.in पर जारी, देखें Direct Link और कटऑफ

GATE 2025 Result Live Updates: आईआईटी रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। gate2025.iitr.ac.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

GATE Result Live: गेट रिजल्ट gate2025.iitr.ac.in पर जारी, देखें Direct Link और कटऑफ

gate result

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Wed, 19 Mar 2025 04:18 PM
हमें फॉलो करें

GATE 2025 Result Live Updates: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2025 (GATE 2025) का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने एनरोलमेंट आईडी/ ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने नतीजे देख सकते हैं। स्कोर कार्ड 28 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे पहले 27 फरवरी को गेट की आंसर-की जारी हुई थी। आपत्ति के लिए 1 मार्च तक का समय दिया गया था। गेट 2025 परीक्षा का आयोजन 1,2,15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया था। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) माध्यम से किया गया था। आपको बता दें कि गेट क्वालीफाई कर सिर्फ आईआईटी से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला नहीं मिलता बल्कि इस स्कोर के आधार पर देश की विभिन्न पीएसयू में नौकरी व स्कॉलरशिप्स भी मिलती है।

Result Direct Link

GATE 2025 रिजल्ट आने के बाद इस स्कोर से कहां मिल सकती है सरकारी नौकरी

19 Mar 2025, 04:18:04 PM IST

Gate 2025 Result Live: कटऑफ 2025

टेस्ट पेपर जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी व दिव्यांग

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 34.3 28.9 23.1

सिविल इंजीनियरिंग 29.3 26.4 19.8

कंप्यूटर साइंस एंड आईटी 29.2 26.2 19.4

केमिस्ट्री 25 22.5 16.6

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 25.7 23.1 17.1

मैथमेटिक्स 25 22.5 16.6

मैकेनिकल इंजीनयरिंग 28.6 25.7 19

फिजिक्स 33 29.8 22.3

डाटा साइंस एंड एआई 29 26.1 19.3

19 Mar 2025, 01:58:09 PM IST

Gate 2025 Result Live: गेट रिजल्ट जारी

Gate 2025 Result Live: गेट रिजल्ट जारी। https://gate2025.iitr.ac.in पर देखें परिणाम।

19 Mar 2025, 01:41:28 PM IST

Gate 2025 Result Live: गेट रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की व कटऑफ भी

Gate 2025 Result Live: गेट परिणाम 2025 के साथ आईआईटी गेट अंतिम उत्तर कुंजी 2025 और गेट 2025 कट-ऑफ जारी करेगा, जो परीक्षा पास उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक होंगे।

19 Mar 2025, 01:11:05 PM IST

Gate 2025 Result Live: गेट स्कोर कार्ड में ये डिटेल्स होंगी

Gate 2025 Result Live: गेट स्कोर कार्ड में ये डिटेल्स होंगी

नाम

फोटो

उम्मीदवार के हस्ताक्षर

गेट पेपर

स्कोर

गेट स्कोरकार्ड की वैधता

गेट 2025 क्वालीफाइंग कट-ऑफ

गेट 2025 रैंक

गेट 2025 में कुल उम्मीदवारों की संख्या

क्यूआर कोड

19 Mar 2025, 12:53:09 PM IST

Gate 2025 Result Live: गेट रिजल्ट की तारीख और समय

Gate 2025 Result Live: गेट 2025 के आधिकारिक ब्रोशर के अनुसार परिणाम आज यानी 19 मार्च को जारी होने की उम्मीद है। सटीक समय उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गेट 2025 रिजल्ट का समय अभी तक कन्फ़र्म नहीं हुआ है। पिछले ट्रेंड्स के अनुसार गेट रिजल्ट शाम 5.30 बजे आ सकता है।

19 Mar 2025, 12:12:50 PM IST

Gate 2025 Result Live: गेट रिजल्ट के लिए ध्यान रखने योग्य वेबसाइट

Gate 2025 Result Live: आईआईटी रुड़की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in और goaps.iitr.ac.in पर गेट 2025 रिजल्ट घोषित करेगा।

19 Mar 2025, 11:33:23 AM IST

GATE 2025 Result Live Updates: एमटेक और पीएचडी के लिए वित्तीय सहायता की राशि

GATE 2025 Result Live Updates: एमटेक छात्रों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 12,400 रुपये प्रति माह रहती है और आमतौर पर 22 महीनों के लिए भुगतान की जाती है। पीएचडी कोर्सेज (बीई/बीटेक/एमएससी के बाद सीधे पीएचडी, वैध गेट स्कोर के साथ) के लिए दी जाने वाली वित्तीय सहायता पहले दो वर्षों के लिए 37,000 रुपये प्रति माह और तीसरे से पांचवें वर्ष तक 42,000 रुपये प्रति माह है।

19 Mar 2025, 11:03:15 AM IST

GATE 2025 Result Live Updates: कब आएगा गेट का स्कोर कार्ड

GATE 2025 Result Live Updates: गेट 2025 के स्कोरकार्ड अलग से जारी किए जाएंगे और यह 28 मार्च से 31 मई, 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।

19 Mar 2025, 11:02:27 AM IST

GATE 2025 Result Live Updates: गेट स्कोर वैलिडिटी

GATE 2025 Result Live Updates: गेट परीक्षा का परिणाम नतीजों की घोषणा की तारीख से तीन वर्ष तक वैध होते हैं।

19 Mar 2025, 10:51:54 AM IST

GATE 2025 Result Live Updates: ये पीएसयू करते हैं गेट के स्कोर का इस्तेमाल

GATE 2025 Result Live Updates: भारतीय आयात प्राधिकरण (एएआई), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस), चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपीएल), दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी), इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ईआईएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) समेत और भी कई पीएसयू हैं, जो भर्ती के लिए गेट स्कोर का इस्तेमाल करते हैं।

19 Mar 2025, 10:51:31 AM IST

GATE 2025 Result Live Updates: 2024 में क्या रही थी गेट परीक्षा की कटऑफ

GATE 2025 Result Live Updates: 2024 में क्या रही थी गेट परीक्षा की कटऑफ

ब्रांच अनारक्षित EWS/ओबीसी एससी/एसटी

प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग - 30.5

टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस - 28

इंजीनियरिंग साइंस 36.2

सांख्यिकी 26.6

केमिस्ट्री 25.2

डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - 37.1

इकोलॉजी एंड इवॉल्यूशन 35.5

जीई जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग 41.1

जीजी1 जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स (जियोलॉजी ) 42

जीजी2 जियोलॉजी एंड जियोफिजिक्स (जियोफिजिक्स ) 49

नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग 25.1

फिजिक्स 32

19 Mar 2025, 10:50:42 AM IST

GATE 2025 Result Live Updates: पिछले साल की गेट कटऑफ

GATE 2025 Result Live Updates: पिछले साल की गेट कटऑफ

ब्रांच अनारक्षित EWS/ओबीसी एससी/एसटी

इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग 32.7 29.4 21.8

एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 33.3 29.9 22.1

बायोटेक्नोलॉजी 38.9 35 25.9

बायोमेडिकल इंजीनियरिंग 25 22.5 16.6

मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग 41 36.9 27.3

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 42.6 38.3 28.4

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (इकोनॉमिक्स) 37

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (इंग्लिश) 48

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (लिग्विस्टिक) 49.7

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (फिलॉस्फी) 39.3

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (साइकोलॉजी) 52.7

ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस (सोशोलॉजी) 36

लाइफ साइंस - 29.3

19 Mar 2025, 10:50:05 AM IST

GATE 2025 Result Live Updates: गेट कटऑफ 2024

GATE 2025 Result Live Updates: गेट कटऑफ 2024

ब्रांच अनारक्षित EWS/ओबीसी एससी/एसटी

कंप्यूटर साइंस 27.6 24.8 18.4

इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार 25 22.5 16.6

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 25.7 23.1 17.1

सिविल इंजीनियरिंग 28.3 25.4 18.8

केमिकल इंजीनियरिंग 25 22.5 16.6

19 Mar 2025, 10:49:37 AM IST

GATE 2025 Result Live Updates: यहां देखें पिछले साल की पेपर वाइज कटऑफ

GATE 2025 Result Live Updates: गेट 2024 के लिए कुल 826,239 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 653,292 परीक्षा में शामिल हुए। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए कटऑफ स्कोर 33.3, कंप्यूटर साइंस और इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के लिए 27.6, केमिस्ट्री के लिए 25.2, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 25.7 और गणित के लिए 25 था।

19 Mar 2025, 10:48:48 AM IST

GATE 2025 Result: उम्मीदवार गेट 2025 परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक ‘GATE 2025 Result’ पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , यूपी बोर्ड रिजल्ट, यूपी बोर्ड हाईस्कूल रिजल्ट 2025 , यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर |