Gandhi Jayanti Wishes , Photos, Messages : टॉप 10 गांधी जयंती शुभकामनाएं, SMS और फोटो मैसेज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Gandhi Jayanti Wishes , Photos : गांधी जयंती के अवसर पर हम यहां शुभकामना संदेश और उनके कुछ अनमोल विचार बता रहे हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों और करीबियों के बीच शेयर कर कर सकते हैं।

Gandhi Jayanti Wishes In Hindi
Gandhi Jayanti Wishes In Hindi

Gandhi Jayanti Wishes In Hindi , Quotes , Messages, Photos : आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले बापू को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है। गांधी जी का जीवन सादगी से भरा था, लेकिन विचार इतने गहरे कि पूरी दुनिया को बदल दिया। गांधी जयंती बापू के योगदान को याद कर उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लेने का दिन है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सादगी भरे जीवन ने पूरे विश्व को शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गांधी जी के सत्य, अंहिसा, स्वदेशी, स्वभाषा व स्वराज के विचार हमेशा से देशवासियों को प्रेरित करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। अहिंसा और सत्य पर आधारित उनकी नीतियों ने और अधिक लोगों को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़ा। महात्मा गांधी एक महान नेता के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। उन्होंने सभी धर्मों को एकसमान मानने, सभी भाषाओं का सम्मान करने, पुरुषों और महिलाओं को बराबर का दर्जा देने और दलितों-गैर दलितों के बीच की युगों से चली आ रही खाई को पाटने पर जोर दिया।

गांधी जयंती के अवसर पर हम यहां उनके कुछ अनमोल विचार बता रहे हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों और करीबियों के बीच शेयर कर कर सकते हैं।

रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम,

ईश्वर अल्लाह तेरे नाम,

सबको सन्मति दे भगवान।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

बापू के सपनों को सजाना है,

देकर लहू का कतरा चमन को बचाना है

बहुत गा लिया हमने आजादी के गानों को

अब हमें देशभक्ति का फर्ज निभाना है।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

Gandhi Jayanti Wishes In Hindi

दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,

साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

ऐनक पहनें लाठी पकड़े चलते थे वो शान से,

जालिम कांपे थर-थर थर-थर सुनकर उनका नाम रे,

कद था उनका छोटा सा और सरपट उनकी चाल रे,

दुबले से पतले से थे वो चलते सीना तानके।

बंदे में था दम, वन्दे मातरम्…

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

खादी मेरी शान है

करम ही मेरी पूजा है।

सच्चा मेरा कर्म है

और हिंदुस्तान मेरी जान है।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

बापू ने लड़ी धरती पर अजब लड़ाई

दागी न तोप ना कोई बंदूक चलाई।

दुश्मन के किले पर भी की नहीं चढ़ाई

वाह रे फकीर, तुमने कैसी करामात दिखाई।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

महात्मा गांधी के ये प्रेरक कोट्स भी कर सकते हैं शेयर

- अहिंसा कायरता की आड़ नहीं है, अहिंसा वीर व्यक्ति का सर्वोच्च गुण है, अहिंसा का मार्ग हिंसा के मार्ग की तुलना में कहीं ज्यादा साहस की अपेक्षा रखता है।- महात्मा गांधी

-अहिंसा के बिना सत्य का अनुभव नहीं हो सकता, अहिंसा का पहला सिद्धांत हर अमानवीय चीज के प्रति असहयोग करना है।

-धरती पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन हमारी जरूरत पूरी करने के लिए हैं, लालच की पूर्ति के लिए नहीं।

- प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है।- महात्मा गांधी

- ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है ।- महात्मा गांधी

Gandhi Jayanti Wishes In Hindi

- आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।- महात्मा गांधी

- निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।- महात्मा गांधी

- - क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।- महात्मा गांधी

- पाप से घृणा करो पर पापी से नहीं, क्षमादान बहुत मूल्यवान चीज है।

- स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है खुद को औरों की सेवा में लगा देना।

- आप तब तक यह नहीं समझ पाते कि आपके लिए कौन महत्वपूर्ण है, जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।

--प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है।

--जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

--जो चाहे वह अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकता है, वह सबके भीतर है।

-व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।

-काम की अधिकता नहीं, अनियमितता आदमी को मार डालती है।

-हम जिसकी पूजा करते हैं, उसी के समान हो जाते हैं।

- किसी देश की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़आज शेयर करें ये टॉप 10 गांधी जयंती शुभकामनाएं, SMS और फोटो मैसेज