Hindi Newsकरियर न्यूज़Gandhi Jayanti Wishes and Status 2024 Mahatma Gandhi Birth Anniversary SMS 2 October Greetings and Messages
Gandhi Jayanti Wishes: 2 अक्टूबर को स्टटेस पर लगाएं ये 10 चुनिंदा मैसेज, कहें- गांधी जयंती की बधाई

Gandhi Jayanti Wishes: 2 अक्टूबर को स्टटेस पर लगाएं ये 10 चुनिंदा मैसेज, कहें- गांधी जयंती की बधाई

संक्षेप:

  • Gandhi Jayanti Wishes and Status 2024: महात्मा गांधी को देश बापू कहकर पुकारता है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। गांधी जयंती पर अपनों को भेजें ये खास संदेश-

Tue, 1 Oct 2024 08:54 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gandhi Jayanti Wishes and SMS 2024 in Hindi: भारत में गांधी जयंती हर वर्ष 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। इस दिन कई तरह के कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस दिन देश राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के त्याग, बलिदान व योगदान को याद करता है। गांधी जयंती के अवसर को खास बनाने के लिए लोग अपनों को बधाई संदेश शेयर करते हैं। आप भी इन खास संदेशों के जरिए अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को गांधी जयंती की बधाई दे सकते हैं या स्टटेस पर लगाकर अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं-

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. दिला दी आजादी हमें बिना उठाए हथियार

साबरमती के संत आपने किया था कमाल

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

2. बापू का था सीधा-सादा वेश

न था कोई अभिमान

खादी की एक धोती पहने

बापू की थी शान

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

3. बापू थे सत्य अंहिसा के पुजारी

उन्होंने हिम्मत कभी नहीं हारी

आजादी की हमें सांस दिलाई

हर व्यक्ति है उनका बलिहारी

गांधी जयंती की बधाई

4. हर एक व्यक्ति अपने विचारों से बना एक प्राणी है

जो जैसा सोचता है, वह वैसा ही खुद को पाता है

गांधी जयंती की बधाई

5. बापू आपने बढ़ाया हमारा मान

दानवता का आपने मिटाया दाग

देश का बदल गया सुर ताल

सबने बोली सत्य अहिंसा की बात

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

6. हाथ में लाठी, आंख में एनक

बापू चलते सीना ताने शान से

साबरमती के संत ने

हमें आजादी दिलाई बिना खड्ग-ढाल के

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

7. बापू के हैं सिर्फ दो हथियार

एक अंहिसा और दूसरा सत्य

उन हथियारों से ही तो

कर दिया हिंदुस्तान आजाद

गांधी जयंती की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं

8.  कर्म ही बापू की शान

खादी ही उनकी पहचान

सत्य अंहिसा उनकी जान

हिंदुस्तान है उनका ईमान

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

9. सभी प्यार से कहते हैं बापू

राष्ट्र पिता आप कहलाते

आपने ही दिखाया सत्य-अहिंसा का मार्ग

साबरमती के संत को हमारा सलाम

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

10. गांधी जयंती की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी खबरें देखती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वालीं सौम्या ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में पीजी किया है। अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल से की और उसके बाद जनसत्ता, क्विंट हिंदी और जी न्यूज होते हुए पिछले चार सालों से लाइव हिन्दुस्तान में हैं। सौम्या पत्रकारिता जगत में पिछले सात सालों से कार्यरत हैं। नई जगहों पर घूमना, भजन सुनना और नए लोगों से जुड़ना बहुत पसंद है। बाकी वक्त बेटी के साथ सपने देखने में बीतता है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।