Gandhi Jayanti Quotes : महात्मा गांधी के 20 लोकप्रिय और प्रेरणादायी विचार, बदल देंगे जिंदगी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Gandhi Jayanti Quotes : सत्य अहिंसा की बात करें या फिर स्वदेशी व आत्मनिर्भरता की, इन पर गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने तब थे। ये समाज को बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण बनाने की दिशा में प्रेरणा दे सकते हैं।

gandhi jayanti quotes
महात्मा गांधी के प्रेरणादायी विचार

Gandhi Jayanti 2026 Quotes In hindi : आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद कर नमन कर रहा है। यह दिन केवल बापू को श्रद्धांजलि देने का अवसर नहीं, बल्कि उनके विचारों और जीवन मूल्यों को समझने, उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का भी दिन है। महात्मा गांधी का जीवन बेहद सादगीपूर्ण था, लेकिन उनके विचारों की गहराई और असर ने भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज जैसे उनके सिद्धांत आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाया। उनके अहिंसक आंदोलन और सत्याग्रह ने स्वतंत्रता आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने यह संदेश दिया कि बिना हिंसा का रास्ता अपनाए भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जा सकती है। गांधी जयंती हमें याद दिलाती है कि सादगी, सत्य, अहिंसा, समानता और मानवता जैसे मूल्य किसी एक समय या देश तक सीमित नहीं हैं। उनके विचार आज भी समाज को बेहतर और अधिक शांतिपूर्ण बनाने की दिशा में प्रेरणा दे सकते हैं।

गांधी जयंती के अवसर पर हम यहां उनके कुछ अनमोल विचार बता रहे हैं जिन्हें आप अपने दोस्तों और करीबियों के बीच शेयर कर कर सकते हैं।

1- अहिंसा कायरता की आड़ नहीं है, अहिंसा वीर व्यक्ति का सर्वोच्च गुण है, अहिंसा का मार्ग हिंसा के मार्ग की तुलना में कहीं ज्यादा साहस की अपेक्षा रखता है।

2-अहिंसा के बिना सत्य का अनुभव नहीं हो सकता, अहिंसा का पहला सिद्धांत हर अमानवीय चीज के प्रति असहयोग करना है।

3-धरती पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन हमारी जरूरत पूरी करने के लिए हैं, लालच की पूर्ति के लिए नहीं।

4- प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है।- महात्मा गांधी

5- ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है ।- महात्मा गांधी

महात्मा गांधी के 20 लोकप्रिय और प्रेरणादायी विचार, बदल देंगे जिंदगी

6- आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।

7- निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।- महात्मा गांधी

8 - क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है।- महात्मा गांधी

9- पाप से घृणा करो पर पापी से नहीं, क्षमादान बहुत मूल्यवान चीज है।

10- स्वयं को जानने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है खुद को औरों की सेवा में लगा देना।

11- आप तब तक यह नहीं समझ पाते कि आपके लिए कौन महत्वपूर्ण है, जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।

12-प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुनी प्रभावशाली और स्थायी होती है।

13 -जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

14-जो चाहे वह अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकता है, वह सबके भीतर है।

15 -व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।

16-काम की अधिकता नहीं, अनियमितता आदमी को मार डालती है।

17-हम जिसकी पूजा करते हैं, उसी के समान हो जाते हैं।

Gandhi Jayanti Quotes

18- किसी देश की महानता और उसकी नैतिक प्रगति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।

19- खुद वो बदलाव बनिए जो आप इस दुनिया में देखना चाहते हैं

20- कमजोर कभी किसी को क्षमा नहीं कर सकता, माफ करना तो सबसे ताकतवर इंसान की पहचान है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़महात्मा गांधी के 20 लोकप्रिय और प्रेरणादायी विचार, बदल देंगे जिंदगी