भारत के नंबर 1 संस्थान से पढ़कर दुनिया के टॉप कॉलेज तक पहुंचीं, मिली अफ्रीका में IIT की कमान, कौन हैं प्रीति

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

किसी IITian के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है कि एक दिन उसी संस्थान की विदेश में स्थापित शाखा की कमान उसके हाथों में आ जाए। प्रीति अघालयम ने यह मुकाम हासिल किया है।

 Preeti Aghalayam
प्रीति अघालयम

देश के टॉप टेक्निकल संस्थान आईआईटी में दाखिला पाना इस देश के लाखों युवाओं का सपना होता है। बहुत से छात्र तो इतने प्रतिभाशाली होते हैं जो आईआईटी से पढ़कर पोस्ट ग्रेजुएशन या रिसर्च के लिए दुनिया के नंबर 1 कॉलेज में भी एंट्री कर जाते हैं। लेकिन देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज और बेस्ट संस्थान आईआईटी मद्रास की छात्रा रहीं प्रीति अघालयम की उपलब्धियां यहीं खत्म नहीं होतीं। आईआईटी मद्रास से इंजीनियरिंग के बाद वह दुनिया के नंबर 1 इंस्टीट्यूट एमआईटी अमेरिका तक पहुंचीं। इसके बाद उन्हें अपने ही संस्थान आईआईटी मद्रास में बतौर प्रोफेसर पढ़ाने का भी मौका मिला। इतिहास तब रचा गया जब उन्हें अफ्रीका के जंजीबार में स्थापित आईआईटी मद्रास के कैंपस की कमान सौंपी गई। किसी IITian के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है कि एक दिन उसी संस्थान की विदेश में स्थापित शाखा की कमान उसके हाथों में आ जाए। वह IIT का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं।

IIT में पढ़ाई से लेकर विदेश में IIT की कमान संभालने तक, प्रीति अघालयम की कहानी

प्रीति अघालयम ने वर्ष 1991 में IIT मद्रास में बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला लिया। चार साल के बीटेक की पढ़ाई के बाद उन्होंने 1995 में ग्रेजुएशन पूरा किया। लेकिन IIT मद्रास से निकलने के बाद उनकी पढ़ाई का सफर रुका नहीं। वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर से केमिकल इंजीनियरिंग में MS किया। इसके बाद यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाच्युएट्स एम्हर्स्ट से PhD पूरी की और वर्ष 2000 में अपनी डॉक्टरेट पूरी करने के बाद MIT में पोस्ट डॉक्टररल रिसर्चर के रूप में काम किया। आपको बता दें कि अमेरिका स्थित एमआईटी को वर्ल्ड रैंकिंग में दुनिया का नंबर 1 संस्थान बताया जाता है।

विदेश से भारत लौटीं और आईआईटी बॉम्बे में पढ़ाया

उच्च शिक्षा और शोध का अनुभव हासिल करने के बाद प्रीति भारत लौटीं। उनकी लिंक्डिन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने सबसे पहले आईआईटी बॉम्बे के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में फैकल्टी के रूप में काम शुरू किया। लेकिन अभी उनके करियर में और बड़ा ट्विस्ट आना बाकी था।

IIT मद्रास में बनीं प्रोफेसर

कुछ वर्षों बाद वह उसी संस्थान में वापस लौटीं, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2010 में प्रीति अघालयम ने आईआईटी मद्रास ज्वाइन किया। यहां वह केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर बनीं। अब IIT मद्रास की पूर्व छात्रा यहां प्रोफेसर बन गईं। उन्होंने अकादमिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और संस्थान से जुड़े विभिन्न दायित्वों को संभाला।

जब मिली विदेश में IIT की कमान

फिर वर्ष 2023 में उनके करियर में ऐसा मोड़ आया, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई। वर्ष 2023 में प्रीति अघालयम को आईआईटी मद्रास के जंजीबार

कैंपस का डायरेक्ट इन चार्ज नियुक्त किया गया। यह IIT मद्रास का पहला अंतरराष्ट्रीय कैंपस है जिसे जांजीबार, तंजानिया में स्थापित किया गया है। कैंपस में उसी साल अक्टूबर से कक्षाएं शुरू हुईं।

दि प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार प्रीति को वहां स्कूल ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग की डीन की जिम्मेदारी भी दी गई थी। कैंपस के लॉन्च से पहले उन्होंने स्वाहिली भाषा सीखने की भी कोशिश की।

जांजीबार कैंपस की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रीति ने IIT Madras में एक और महत्वपूर्ण भूमिका संभाली। वह अब डीन, ग्लोबल एंगेजमेंट आईआईटी मद्रास के रूप में संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मंच से जुड़े काम देखती हैं। पढ़ाई के अलावा उनकी पहचान मैराथन रनल और ब्लॉगर के तौर पर भी है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़देश के नंबर 1 संस्थान से दुनिया के टॉप कॉलेज तक, मिली अफ्रीका में IIT की कमान