जामिया UPSC IAS फ्री कोचिंग के लिए आवेदन आज से, टॉपर भी कर चुकी हैं यहां से पढ़ाई, कई धाकड़ रैंक वाले यहीं से
Free UPSC IAS Coaching: जामिया आरसीए ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल admission.jmi.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Free UPSC IAS Coaching: जामिया मिल्लिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग एकेडमी (आरसीए) ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल admission.jmi.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह कोचिंग महिला, अल्पसंख्यक और एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला देती है। इस साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल रिजल्ट में इस कोचिंग से पढ़ाई करने वाले 38 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न रैंक में हुआ है। चयनित उम्मीदवारों में 15 महिलाएं शामिल हैं। चार उम्मीदवारों ने शीर्ष 50 में स्थान हासिल किया, जिनकी अखिल भारतीय रैंक (AIR) 7, 14, 24 और 29 रही।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में भी यहां से 32 का अंतिम चयन हुआ था। रैंक 33, 40 व 51 पाने वालों ने यहीं से गुर सीखे थे। इतना ही नहीं सिविल सेवा परीक्षा, 2021 की टॉपर श्रुति शर्मा भी यहीं से ही थीं।
जामिया में 100 सीटें उपलब्ध
स्नातक उत्तीर्ण और सिविल सेवा 2027 के लिए पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यहां कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें 5 प्रतिशत दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। यहां चयन के बाद हॉस्टल अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को 7000 रुपये सुरक्षा जमा (वापसी योग्य), हॉस्टल व मेस शुल्क देना होगा।
परीक्षा और चयन प्रक्रिया
प्रवेश परीक्षा दो पेपर में होगा। इसमें सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ) और निबंध के प्रश्नपत्र होंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में होगी। वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की कटौती होगी। केवल शीर्ष 900 अभ्यर्थियों के निबंध की जांच की जाएगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और 30 अंकों के साक्षात्कार के आधार पर होगा। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और शुल्क 1325 निर्धारित है। ज्ञात हो कि जामिया में कोचिंग करने के लिए देशभर के छात्र प्रयास करते हैं।
देशभर में 13 स्थानों पर आयोजित होगी परीक्षा
जामिया की ओर से प्रवेश परीक्षा देश के 13 शहरों दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, कालीकट और रांची में आयोजित होगी। समान अंक की स्थिति में पहले साक्षात्कार के अंक और फिर कम आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।
आपको बता दें कि हर वर्ष आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर बनने का ख्वाब संजोने वाले लाखों उम्मीदवार यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा को देश की सबसे चुनौतिपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा माना जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


