Hindi Newsकरियर न्यूज़FMGE December 2025 Admit Card Released at natboard.edu.in; Exam on Jan 20
FMGE Admit Card 2025: FMGE दिसंबर एडमिट कार्ड 2025 natboard.edu.in पर जारी, 20 जनवरी को परीक्षा

FMGE Admit Card 2025: FMGE दिसंबर एडमिट कार्ड 2025 natboard.edu.in पर जारी, 20 जनवरी को परीक्षा

संक्षेप:

FMGE December Admit Card 2025: 'एफएमजीई (FMGE) दिसंबर 2025' परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Jan 14, 2026 03:31 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

FMGE December 2025 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए आयोजित होने वाली 'एफएमजीई (FMGE) दिसंबर 2025' परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। वे सभी डॉक्टर जिन्होंने विदेश से डॉक्टरी की पढ़ाई की है और भारत में प्रैक्टिस करने के लिए इस पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अब natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा की तिथि और महत्वपूर्ण समय

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, FMGE दिसंबर 2025 की परीक्षा 20 जनवरी 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी और इसे दो शिफ्ट में विभाजित किया गया है:

पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक।

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय का सख्ती से पालन करें, क्योंकि गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'FMGE' सेक्शन का चयन करें।

3.वहां "Applicant Login" के लिंक पर क्लिक करें।

4. अपनी User ID और Password दर्ज करके लॉग इन करें।

5. स्क्रीन पर 'Download Admit Card' का विकल्प दिखाई देगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उस पर अपनी फोटो, केंद्र का पता और परीक्षा के निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ ये डॉक्यूमेंट ले जाना अनिवार्य है:

फोटो आईडी कार्ड: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट की ओरिजनल कॉपी।

फोटो: एडमिट कार्ड पर चिपकाने के लिए एक पासपोर्ट साइज फोटो। बिना वैलिड एडमिट कार्ड और फोटो आईडी कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।