पिता खोदते गटर, बेटा बना IPS, देश के नंबर 1 विश्वविद्यालय से पढ़कर हासिल किया एसपी पद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

IPS Sharan Kamble UPSC Success Story: जिस शख्स में घर में बिजली तक नहीं थी और पढ़ाई के लिए लालटेन ही उनकी रोशनी थी। आज वही छात्र आईपीएस की वर्दी में अपराध के खिलाफ मोर्चा संभाल रहा है।

IPS Sharan Kamble
IPS शरण कांबले

घर में बिजली नहीं थी। लालटेन में पढ़ाई करनी पड़ती थी। पिता परिवार का पेट पालने के लिए मेहनत मजदूरी करते थे। घर की गुजर बसर के लिए वह गटर खोदने तक का काम करते थे। मां खेतों से सर पर सब्जियां ढोकर लाती थी और बेचती थीं। जब भी जरूरत होती, तब तब बेटा शरण पढ़ाई के साथ-साथ घर का गुजारा चलाने में मां का हाथ भी बंटाता था। वह अकसर सब्जियां बेचने में मदद कर दिया करता था। एक ऐसा परिवार जहां सारा ध्यान दो वक्त की रोटी कमाने पर ही दिया जा रहा हो, वहां शरण के दिल में पढ़ाई कर कुछ कर गुजरने का सपना भी पल रहा था। सपने में जान थी और तमाम मुश्किलों के बीच भी उसे जिंदा रखा गया। यह जुनून आगे चलकर महाराष्ट्र के सोलापुर के शरण कांबले को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पद तक ले गया। आज राजस्थान कैडर के IPS अधिकारी शरण कांबले डीग जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) हैं और साइबर अपराधियों व नशा तस्करों की कमर तोड़ रहे हैं। उनकी ताबड़तोड़ पुलिस कार्रवाई की चर्चा हो रही है।

उनकी कहानी सिर्फ UPSC पास कर IPS बनने की कहानी नहीं है। यह उस लड़के की कहानी है जिसने अभाव को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और शिक्षा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया।

गांव के सरकारी स्कूल से शुरू हुआ सफर

शरण कांबले का जन्म 30 सितंबर 1993 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ। उनका बचपन पैसों की तंगी के बीच गुजरा। परिवार की आमदनी कम थी। लेकिन माता-पिता ने उनकी पढ़ाई जारी रखने के लिए हर संभव प्रयास किया। उनकी शुरुआती शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई। बताया जाता है कि आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ता था। तमाम कठिनाइयों ने उनका उत्साह कम नहीं किया।

लालटेन में पढ़े, 10वीं 12वीं में शानदार मार्क्स

घर में बिजली नहीं थी। ऐसे में कई बार लालटेन की रोशनी में पढ़कर उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। मेहनत का नतीजा भी शानदार रहा। उन्होंने 10वीं में करीब 95 प्रतिशत और 12वीं में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए।

मां के साथ सब्जियां बेचकर भी जारी रखी पढ़ाई, बीटेक किया

शरण की मां खेतों से सब्जियां लाकर बेचती थीं। पढ़ाई के साथ शरण भी मां की मदद करते थे। एक तरफ किताबें थीं, दूसरी तरफ परिवार की जिम्मेदारियां। लेकिन उन्होंने दोनों के बीच संतुलन बनाया। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने सांगली के वालचंद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दाखिला लिया और BTech की पढ़ाई कर इंजीनियरिंग कीं। यहां भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और करीब 9.5 CGPA हासिल किया जिसे काफी अच्छा माना जाता है।

देश की नंबर 1 यूनिवर्सिटी में लिया दाखिला

इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु से MTech किया। आपको बता दें कि यह संस्थान भारत सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार देश का नंबर 1 विश्वविद्यालय है। ओवरऑल कैटेगरी में यह आईआईटी मद्रास के बाद दूसरे स्थान पर है। पढ़ाई के दौरान मिलने वाली स्कॉलरशिप ने भी उनकी मदद की। महाराष्ट्र सरकार की एक स्कॉलरशिप के तहत उन्हें आठ महीने तक हर महीने करीब 12 हजार रुपये मिले थे।

20 लाख रुपये का पैकेज ठुकरा दिया

MTech के बाद शरण कांबले के सामने एक ऐसा मौका आया, जो उनके परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति का काया पलट सकता था। उन्हें करीब 20 लाख रुपये सालाना पैकेज की नौकरी का अवसर मिला। उनके लिए यह जैकपॉट जैसा था। लेकिन शरण का लक्ष्य सिर्फ अच्छी नौकरी पाना नहीं था बल्कि देश की सेवा करना भी था। ऐसे में उन्होंने इस ऑफर को छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। फैसला आसान नहीं था। एक तरफ सुनिश्चित करियर और अच्छी सैलरी थी, दूसरी तरफ कांटों से भरी UPSC की राह जहां 10 लाख में से 1000 ही सफल हो पाते हैं। उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राथमिकता दी।

पहले असिस्टेंट कमांडेंट निकाला, फिर यूपीएससी सिविल सेवा

उन्होंने 2019 में UPSC CAPF परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 8 हासिल की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में AIR 542 हासिल की और उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा यानी IPS के लिए हुआ। लेकिन उन्होंने यहीं रुकने के बजाय 2021 में एक बार फिर UPSC परीक्षा दी। इस बार उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 127 हासिल की और उनका चयन IFS के लिए हुआ। हालांकि उनका लक्ष्य पुलिस सेवा था, इसलिए उन्होंने IPS के रूप में ही सेवा जारी रखने का फैसला किया।

ड्रग्स के खिलाफ सख्ती

IPS बनने के बाद शरण कांबले को राजस्थान कैडर मिला। राजस्थान में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए उन्होंने पुलिसिंग के साथ-साथ अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया। जालोर के सांचोर में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने नशे और NDPS से जुड़े मामलों के खिलाफ कार्रवाई पर विशेष जोर दिया। नशे के खिलाफ पुलिस अभियान और जनजागरूकता से जुड़े उनके काम के लिए उन्हें डीजीपी डिस्क सम्मान से भी नवाजा गया।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पिता खोदते गटर, बेटा बना IPS, देश के नंबर 1 विश्वविद्यालय से पढ़कर बना एसपी