यूपी में फर्जी मेडिकल कॉलेज का पर्दाफाश, खेत में चल रही यूनिवर्सिटी ने बांटी सैकड़ों जाली डिग्रियां

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान, एटा, हिन्दुस्तान संवादाता
Follow us on Google News
share

यूपी के एटा में एक खेत में चल रहे फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी का पर्दाफाश हुआ है। प्रबंधक के खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने के बाद पुलिस ने पूर्व सीएमओ के बेटे समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Fake Medical College
यूपी में फर्जी  मेडिकल कॉलेज का पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश में एटा के मारहरा क्षेत्र में अजब-गजब मामले का खुलासा हुआ है। यहां फर्जी विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज खोलकर चार साल में सैकड़ों फर्जी डिग्रियां बांट दी गईं। यह चौंकाने वाला खुलास तब हुआ, जब फर्जी प्रिंसिपल/प्रबंधक ने छात्रों का पैसा वापस लौटाने से बचने को अपने अपहरण की झूठी कहानी बना दी।

पुलिस ने तफ्तीश की तो गोरखधंधे की परतें खुल गईं। फर्जी संस्थान एक खेत में चल रहा था और उसका संचालन एक चाय विक्रेता के नाम से किया जा रहा था। पुलिस ने पूर्व सीएमओ के बेटे समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अपने को प्रबंधक, कुलाधिपति बताता था।

अपहरण की कॉल से शुरू हुई तफ्तीश और खुला फर्जीवाड़ा

एएसपी श्वेताभ पांडेय ने शनिवार को बताया कि 16 सितंबर को रामसेवक नाम के व्यक्ति ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी कि बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी के प्रबंधक सतेन्द्र कुमार पुत्र दर्शनपाल निवासी गांव महमूदपुर नगरिया थाना मारहरा का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया है। आरोपियों ने दो लाख की फिरौती की मांगी है। पुलिस ने एफआई दर्ज कर ली और एसएसपी डॉ. इलामारन जी मौके पर पहुंच गए।

जांच में अपहरण और फिरौती का मामला तो फर्जी निकला मगर इनके धंधे का खुलासा हो गया। पुलिस को जानकारी मिली कि कथित प्रबंधक सतेन्द्र कुमार विभिन्न कोर्सों में फर्जी एडमिशन के नाम पर ठगी करता है।आगरा के थाना सिकंदरा के गांव अरतौनी निवासी जितेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कथित कॉलेज प्रबंधक सतेन्द्र निवासी महमूदपुर नगरिया सहित तीन आरोपियों ने मिलकर उसके चाचा की बेटी समेत अन्य छात्रों से धोखाधड़ी कर जीएनएम कोर्स कराया। फर्जी पेपर तैयार कर डिग्री दे दी। आरोपियों ने बच्चों के तीन साल बर्बाद कर दिए।

चाय वाले को बना दिया था संस्थान का मालिक

फर्जी प्रबंधक ने एक चाय वाले के नाम से कॉलेज खोला था। चायवाले को पता ही नहीं था उसके नाम से कॉलेज है। पुलिस ने जब एक आरोपी भगवान दास को पकड़ा तो पता चला कि उसे बीएस मेडिकल कॉलेज का मालिक घोषित किया गया है। पुलिस को भगवान दास ने बताया कि वह चाय की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि मो. शरीफ कुरैशी को प्राचार्य बताया।

स्कूल में तैयार होते थे फर्जी पेपर और मार्कशीट

पूछताछ में पहले फर्जी प्रबंधक ने बताया कि उनका कॉलेज हाथरस के एक कॉलेज से अटैच है। बाद में किसी और कॉलेज का नाम बताने लगा। उन कॉलेज में भी पुलिस भेजी गई है। सभी आरोपी कॉलेज में ही पेपर तैयार कराते थे और पास करते हुए फर्जी मार्कशीट भी कॉलेज में तैयार कर देते थे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़यूपी में फर्जी मेडिकल कॉलेज का भंडाफोड़, खेत से बांटी गईं नकली डिग्रियां