31 अगस्त 2028 तक पास करिए; बंगाल में सरकारी टीचरों के लिए तय हो गई TET परीक्षा की तारीख, टेंशन में 90 हजार शिक्षक

लाइव हिन्दुस्तान
share

पश्चिम बंगाल में इन-सर्विस प्राइमरी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 90 हजार शिक्षकों को परीक्षा देनी होगी।

west bengal tet in service teachers supreme court order last date decided
टीईटी के खिलाफ प्रदर्शन करते शिक्षक

बरसों से क्लासरूम में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए अब एक नई चुनौती सामने खड़ी है। पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य की एजेंसियों को साफ निर्देश दे दिया है कि इन-सर्विस प्राइमरी टीचरों के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी टीईटी कराने का इंतजाम तुरंत शुरू किया जाए। यह पूरा मामला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें साल 2009 में लागू हुए शिक्षा के अधिकार यानी RTE कानून से पहले नौकरी पा चुके कुछ खास शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य बना दिया गया है।

राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना में पश्चिम बंगाल सेंट्रल स्कूल सर्विस कमीशन यानी WBSSC और पश्चिम बंगाल प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड से इस परीक्षा को कराने की तैयारियों को लेकर पूरी जानकारी तलब की गई है। यानी अब सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं, बल्कि जमीन पर परीक्षा केंद्र से लेकर सिलेबस तक, हर चीज पर काम शुरू हो चुका है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शुरू हुई यह पूरी कहानी

दरअसल यह पूरा घटनाक्रम एक सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट के उस बड़े फैसले से निकला है, जो "स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश बनाम अंजुमन इशात-ए-तालीम ट्रस्ट एंड अदर्स" मामले में आया था। कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि जो शिक्षक आरटीई कानून लागू होने से पहले नौकरी में आए थे, उन्हें भी कुछ शर्तों के साथ टीईटी की डिग्री हासिल करनी ही होगी। यह फैसला सिर्फ पश्चिम बंगाल तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश के शिक्षा तंत्र को हिला देने वाला साबित हुआ।

शुरुआत में शिक्षकों को यह योग्यता हासिल करने के लिए दो साल का वक्त दिया गया था, मगर बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 29 मई 2026 के अपने पुनर्विचार आदेश में अनुपालन की समयसीमा को 31 अगस्त 2027 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2028 कर दिया। यही वजह है कि अब पश्चिम बंगाल के पात्र शिक्षकों के पास 31 अगस्त 2028 तक टीईटी पास करने का मौका रहेगा। कोर्ट ने यह भी बताया कि यह आखिरी छूट है, इसके बाद किसी भी हाल में समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।

साल में दो बार होगी परीक्षा

शिक्षकों की मुश्किल को थोड़ा कम करने के इरादे से सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और संबंधित प्राधिकरणों को यह भी निर्देश दिया है कि टीईटी परीक्षा साल में कम से कम दो बार, यानी हर छह महीने के अंतराल पर आयोजित की जाए। इसके पीछे मकसद यही है कि जो शिक्षक पहली बार में परीक्षा पास न कर पाएं, उन्हें दोबारा कोशिश करने का पर्याप्त मौका मिल सके, ताकि नौकरी जाने का डर उन्हें बेवजह परेशान न करे।

गौरतलब है कि इससे पहले पड़ोसी राज्य तमिलनाडु ने भी इसी सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद साल 2026 में जनवरी, जुलाई और दिसंबर महीनों में तीन बार विशेष पात्रता परीक्षा कराने की घोषणा की थी, ताकि ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को मौका दिया जा सके।

करीब 90 हजार शिक्षकों पर असर

राज्य शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाने वाले करीब 90 हजार शिक्षकों को इस परीक्षा में बैठना पड़ सकता है। हालांकि इसमें एक राहत की बात भी है। जिन शिक्षकों की नौकरी के अब सिर्फ पांच साल या उससे कम बचे हैं, उन्हें कोर्ट के आदेश के तहत टीईटी की अनिवार्यता से पूरी तरह छूट दे दी गई है। यानी रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके शिक्षकों को फिलहाल परीक्षा की टेंशन से मुक्त रखा गया है।

बता दें कि इससे पहले जब यह फैसला पहली बार सामने आया था, तो इसका असर राज्य के करीब डेढ़ लाख प्राइमरी स्कूल शिक्षकों पर पड़ने की आशंका जताई गई थी, और पश्चिम बंगाल प्राइमरी एजुकेशन बोर्ड के एक अधिकारी ने यह चिंता भी जताई थी कि अगर बड़ी संख्या में शिक्षक तय समयसीमा के भीतर परीक्षा पास नहीं कर पाए, तो उन्हें जबरन रिटायरमेंट या नौकरी से निकाले जाने का खतरा पैदा हो सकता है। यही वजह है कि राज्य के कई शिक्षक संगठनों ने पहले भी इस आदेश को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी और इसे समीक्षा करने की मांग रखी थी।

फिलहाल राज्य सरकार की प्राथमिकता यही है कि तय समयसीमा से पहले परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा कर लिया जाए, ताकि किसी भी योग्य शिक्षक की नौकरी पर आंच न आए।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsकरियर न्यूज़परीक्षाबंगाल में सरकारी टीचरों के लिए तय हो गई TET परीक्षा की तारीख, टेंशन में शिक्षक