Hindi Newsकरियर न्यूज़परीक्षाppup 2026 exam calendar released complete schedule for ug pg bed med llb courses with result timeline
PPU परीक्षा 2026 कैलेंडर जारी, यूजी-पीजी समेत सभी कोर्सों की परीक्षाएं कब होंगी; देखें शेड्यूल

PPU परीक्षा 2026 कैलेंडर जारी, यूजी-पीजी समेत सभी कोर्सों की परीक्षाएं कब होंगी; देखें शेड्यूल

संक्षेप:

ppup exam calendar 2026 : पटना के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में यूजी, पीजी, बीएड, एमएड, एलएलबी और अन्य कोर्सों की परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

Nov 18, 2025 04:46 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ppup exam calendar 2026 : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) ने साल 2026 के लिए बड़ा शैक्षणिक अपडेट जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, एमएड, एलएलबी, बीए-एलएलबी और सभी वोकेशनल कोर्सों की परीक्षा तिथियों के साथ-साथ रिज़ल्ट जारी होने की संभावित समय-सीमा भी घोषित कर दी है। यह पहला मौका है जब विवि ने इतने विस्तार से पूरा परीक्षा कैलेंडर जारी किया है, जिससे लाखों विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और तैयारी रणनीति तय करने में बड़ी मदद मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार ने यह कैलेंडर कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर जारी किया। कुलपति ने कहा कि छात्रहित सर्वोपरि है और समय पर परीक्षा व परिणाम सुनिश्चित करना विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। उनके मुताबिक, कैलेंडर पब्लिश होने से विद्यार्थियों को मानसिक स्पष्टता मिलेगी, और वे अपनी पढ़ाई को व्यवस्थित रूप से प्लान कर सकेंगे।

ppup 2026 exam calendar : कब तक जारी होगा परिणाम?

विवि प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा समाप्त होने के एक महीने के भीतर परिणाम जारी किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा या नौकरी के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर मिल सकें। नीचे कोर्स-वार पूरा परीक्षा शेड्यूल नई समय-रेखा के साथ दिया जा रहा है, जो छात्रों को पूरे साल की तैयारी में मददगार साबित होगा।

यहां देखें शेड्यूल

- यूजी (रेगुलर, वोकेशनल व जेनरल): पार्ट थर्ड व टू: बैक या पर्मोटेड: मार्च 2026: अप्रैल 2026

- यूजी (रेगुलर) छठा, चौथा व दूसरा सेमेस्टर: 2023-27, 2024-28 व 2025-29: अप्रैल 2026: मई 2026

- पीजी (रेगुलर व वोकेशनल): चौथा व दूसरा सेमेस्टर: 2024-26 व 2025-27: मई 2026: जून 2026

- बीएड: पार्ट-1 व पार्ट-टू: 2025-27 व 2024-26: जून 2026: जुलाई 2026

- एमएड: चौथा सेमेस्टर: 2024-26: जून 2026: जुलाई 2026

- एमएड: पहला सेमेस्टर 2025-27: अप्रैल 2026: मई 2026

- एलएलबी: पार्ट वन, पार्ट टू व थर्ड: 2025-28, 2024-27 व 2023-26: जुलाई 2026: अगस्त 2026

- बीए एलएलबी: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा व पांचवां: 2025-30, 2024-29, 2023-28, 2022-27 और 2021-26: जुलाई 2026: अगस्त 2026

- बीलिस व एमलिस: फाइनल इयर: 2025-26: जुलाई 2026: अगस्त 2026

- एमएड: सेमेस्टर टू: 2025-27: सितंबर 2026: अक्तूबर 2026

- यूजी (रेगुलर): पांचवां व सातवां: 2023-27 व 2024-28: नवंबर 2026: दिसंबर 2026

- यूजी (रेगुलर) पहला व तीसरा सेमेस्टर: 2025-29 व 2026-30: दिसंबर 2026: जनवरी 2027

- पीजी (रेगुलर व वोकेशनल) सेमेस्टर थर्ड: 2025-27: दिसंबर 2026: जनवरी 2027

- एमएड: पहला व तीसरा सेमेस्टर: 2025-27 व 2026-28: दिसंबर 2026: जनवरी 2027

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।