Hindi Newsकरियर न्यूज़परीक्षाJNVST Admit Card 2026 download : NVS JNV JNVST Class 6 Jawahar Navodaya Vidyalaya JNV NVST 6th admit card direct link
JNVST 6th Admit Card Link : नवोदय विद्यालय छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, मुश्किल होगा चयन

JNVST 6th Admit Card Link : नवोदय विद्यालय छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, मुश्किल होगा चयन

संक्षेप:

NVS JNV JNVST Admit Card : नवोदय विद्यालय समिति ( एनवीएस ) ने शैक्षणिक सत्र 2026 लिए छठी कक्षा में एडमिशन को लेकर होने वाली प्रवेश परीक्षा जेएनवीएसटी ( jawahar navodaya vidyalaya selection test 2026) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

Nov 18, 2025 01:42 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

NVS JNV JNVST Admit Card : नवोदय विद्यालय समिति ( एनवीएस ) ने शैक्षणिक सत्र 2026 लिए छठी कक्षा में एडमिशन को लेकर होने वाली प्रवेश परीक्षा जेएनवीएसटी ( jawahar navodaya vidyalaya selection test 2026) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थी एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026 को होगी। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए छठी कक्षा में एडमिशन के लिए आवेदन अगस्त 2025 में लिए गए थे। विद्यार्थियों का चयन जेएनवीएसटी 2026 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। नवोदय स्कूलों में 4880 सीटों पर 2.40 लाख से ज्यादा आवेदन आए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जवाहर नवोदय विद्यालय में 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण इलाकों से आने वाले बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। बाकी की बची 25 फीसदी सीटों पर एडमिशन दोनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। छात्र को जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस परीक्षा देने का केवल एक ही मौका मिलेगा।

JNVST Admit Card :

कैसे करें डाउनलोड

- navodaya.gov.in पर जाएं।

- admit cards for class VI JNVST 2026 (Summer Bound) के लिंक पर क्लिक करें।

- रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर साइन इन करें। एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर इसे डाउनलोड करें।

Direct Link

पेपर पैटर्न

सेलेक्शन टेस्ट 2 घंटे का होगा। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक ली जाएगी। इसमें 3 सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। कुल 80 सवाल होंगे जो 100 अंकों के होंगे।

मेंटल एबिलिटी टेस्ट---40 सवाल-- 50अंक --- 60 मिनट

अर्थमेटिक टेस्ट ---20 सवाल--- 25 अंक--- 30 मिनट

लैंग्वेज टेस्ट ----20 सवाल--- 25 अंक--- 30 मिनट

कुल -----80 सवाल--- 100 अंक--- 1 घंटा

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1.25 अंक दिए जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का रिजल्ट मार्च माह में आएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।