uppbpb up police constable result : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी, अब पीईटी कब होगा और इसके लिए क्या तैयारी करें
- यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नीचे दिए गए लिंक पर रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट uppbpb.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। कुल वैकेंसी के 2.5 गुना 174316 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। आपको बतादें कि कुल भर्ती 60244 पदों पर होनी हैं और इसमें महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत पद आरक्षित हैं। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में करीब 48 लाख ने रजिस्ट्रेशन कराया था और जिसमें से लगभग 32 लाख ने एग्जाम दिया। कुल पदों के ढ़ाई गुना को पीईटी के लिए बुलाया गया है। जनरल की 214 पर कटऑफ और महिलाओं की कट ऑफ 203 है। ईडब्लूएस की काफी कम गई है। स्कोरकार्ड बाद में जारी किया जाएगा। पीईटी में तगड़ी प्रतियोगिता रहेगी। आपको बता दें कि रिजल्ट के नोटिफिकेशन में बताया गया है कि पीईटी, पीएसटी दिसंबर के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। यूपी पुलिस कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा। जो लोग पीईटी के लिए उपस्थित हो रहे हैं उन्हें एक वैध पहचान पत्र, एक पासपोर्ट आकार की तस्वीर और ई-एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट ले जाना होगा।
इसमें लिखित परीक्षा पास करने वालों की शारीरिक मापतौल परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) होगा। पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ और महिलाओं को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ लगानी होगी। फिजिकल टेस्ट में पास अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
पैरामीटर
पुरुष
यूआर/ओबीसी/एससी
168 सेमी
महिला
160 सेमी
अनुसूचित जनजाति
152 सेमी
महिला
147 सेमी
यूपी पुलिस कांस्टेबल पीएसटी चेस्ट विशिष्टता
लिंग
यूआर/ओबीसी/एससी
अनुसूचित जनजाति
पुरुष के लिए छाती की माप
79 सेमी (बिना विस्तार के)
84 सेमी (विस्तार सहित)
77 सेमी (बिना विस्तार के)
82 सेमी (विस्तार सहित)
महिला
ना
ना
शारीरिक दक्षता परीक्षण का पूरा विवरण देखें।
पुरुष 4.8 किमी दूरी 25 मिनट की समय सीमा में
महिला 2.4 किमी दूरी 14 मिनट की समय सीमा में
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



