Hindi Newsकरियर न्यूज़रिजल्ट्सrajsthan vdo results will be released today know how to check link download
RSSB VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट आज हो सकता है जारी, यहां आसानी से करें चेक

RSSB VDO Result 2025: राजस्थान वीडीओ रिजल्ट आज हो सकता है जारी, यहां आसानी से करें चेक

संक्षेप:

RSSB के अध्यक्ष अलोक राज द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए ट्वीट के अनुसार, राजस्थान VDO रिजल्ट 2025 आज 15 दिसंबर 2025 को घोषित किया जा सकता है। बोर्ड मीटिंग के बाद रिजल्ट जारी होने की संभावना है।

Dec 15, 2025 01:39 pm ISTNavaneet Rathaur लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। इस परीक्षा में हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया और अब सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। अच्छी खबर यह है कि यह इंतजार आज समाप्त हो सकता है। RSSB के अध्यक्ष अलोक राज द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए गए ट्वीट के अनुसार, राजस्थान VDO रिजल्ट 2025 आज 15 दिसंबर 2025 को घोषित किया जा सकता है। बोर्ड मीटिंग के बाद रिजल्ट जारी होने की संभावना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राजस्थान VDO रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Candidates Corner' सेक्शन में जाएं।
  • वहां 'Results' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • 'VDO Recruitment Result 2025' या समान लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट की मेरिट लिस्ट PDF स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • इसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें ।
  • रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

अगर वेबसाइट पर लोड ज्यादा हो तो थोड़ी देर बाद ट्राई करें।

मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी होंगे

रिजल्ट के साथ ही राजस्थान VDO मेरिट लिस्ट 2025 और कट-ऑफ मार्क्स की PDF भी जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। कट-ऑफ श्रेणीवार (General, OBC, SC, ST, EWS आदि) होगी, जो उम्मीदवारों की संख्या, परीक्षा कठिनाई और वैकेंसी पर निर्भर करेगी।

रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी?

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट 2025 में सफल घोषित होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य प्रक्रियाओं के लिए बुलाया जाएगा। इससे संबंधित पूरी जानकारी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर अलग नोटिफिकेशन से जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

Navaneet Rathaur

लेखक के बारे में

Navaneet Rathaur
नवनीत राठौर को मीडिया के अलग-अलग संस्थानों में काम करने का 6 साल से ज्यादा का अनुभव है। इन्हें डिजिटल के साथ ही टीवी मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। नवनीत फीचर लेखन के तौर पर कई सालों से काम कर रहे हैं और हेल्थ से जुड़ी खबरों को लिखने-पढ़ने का शौक है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।