Hindi Newsकरियर न्यूज़रिजल्ट्सArmy Agniveer Result: Join Indian Army Recruitment Exam result Army Agniveer final results joinindianarmy nic
Army Agniveer Result : इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट joinindianarmy.nic.in पर जारी, 2900 पास

Army Agniveer Result : इंडियन आर्मी अग्निवीर रिजल्ट joinindianarmy.nic.in पर जारी, 2900 पास

संक्षेप:

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर सोमवार को जारी कर दिया गया। वाराणसी रीजन के 12 जनपदों के लगभग 4,903 अभ्यर्थियों ने रैली में भाग लिया था, जिनमें से लगभग 2,900 अभ्यर्थी सफल हैं।

Dec 23, 2025 07:39 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर सोमवार को जारी कर दिया गया। वाराणसी रीजन के 12 जनपदों के लगभग 4,903 अभ्यर्थियों ने रैली में भाग लिया था, जिनमें से लगभग 2,900 अभ्यर्थी सफल हैं। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि सफल अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ किसी भी कार्यदिवस के दिन सुबह से दोपहर 2 बजे तक कार्यालय में रिपोर्ट कर सकते हैं, ताकि उन्हें आगे की ट्रेनिंग प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम अधिकृत पर जाकर जोन-वार सूची डाउनलोड कर अपने रोल नंबर की स्थिति देख लें। बताया कि क्लर्क पद के सफल अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के लिए जुलाई 2026 में भेजा जाएगा।

बिहार के मुजफ्फरपुर में पहली मेरिट लिस्ट में छंटे अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और मौका

मुजफ्फरपुर में अग्निवीर के लिए पहली मेरिट लिस्ट में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच के लिए छंट गए हैं। इसपर अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में सही मार्किंग नहीं करने का आरोप लगाते हुए सेना के अधिकारियों से शिकायत की थी। सेना ने छंटे अभ्यर्थियों के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट पांच जनवरी 2026 को जारी करने का निर्णय लिया है। लेकिन, इसमें उन्हीं छंटे अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा जो 15 दिसंबर तक अपने संबंधित भर्ती बोर्ड में शिकायत दर्ज कराएंगे। शिकायत सही होने पर उनका नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। उनकी शारीरिक दक्षता और मेडिकल जांच आदि की प्रक्रिया पांच जनवरी के बाद पूरी की जाएगी। मालूम हो कि, एक एजेंसी के माध्यम से देशस्तर पर ऑनलाइन परीक्षा हुई थी। कई भर्ती बोर्ड में परीक्षा की मार्किंग गलत होने को लेकर अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी। इसके बाद सेना अभ्यर्थियों को एक और मौका दे रही है।

मुजफ्फरपुर भर्ती बोर्ड के अधीन हैं आठ जिले : जानकारी हो कि, बीते सितंबर में ही मुजफ्फपुर भर्ती बोर्ड के अधीन आठ जिले मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण के अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी की गई थी। बीते महीने नर्सिंग आदि श्रेणी की मेरिट लिस्ट आई है।

अग्निवीरों की हिस्सेदारी को 30 फीसदी सीमित रखने के पक्ष में सेना

सेना में अग्निवीरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वर्ष 2031-32 तक उनकी हिस्सेदारी 50 फीसदी तक हो जाने का अनुमान है। इसे लेकर सेना ने सरकार को आगाह किया है। सुझाव दिया गया है कि अग्निवीरों की हिस्सेदारी सेना में 30 फीसदी से ज्यादा नहीं होने पाए। खबर है कि सरकार इस समस्या का समाधान तलाश रही है। वर्ष 2022 से 40-45 हजार अग्निवीर सेना में हर साल भर्ती हो रहे हैं। 2026 के बाद सालाना एक लाख भर्ती करने की योजना है। जबकि 2026 में पहले बैच यानी 2022 में भर्ती हुए अग्निवीरों में 75 फीसदी कार्यमुक्त होंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।