Hindi Newsकरियर न्यूज़रिजल्ट्सAIBE 20 Result 2025 : aibe result to be declared allindiabarexamination com score card
AIBE 20 Result : हर पेपर सेट से 5 प्रश्न ड्रॉप, एआईबीई 20 रिजल्ट allindiabarexamination.com पर होगा जारी

AIBE 20 Result : हर पेपर सेट से 5 प्रश्न ड्रॉप, एआईबीई 20 रिजल्ट allindiabarexamination.com पर होगा जारी

संक्षेप:

AIBE 20 Result 2025 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया बहुत जल्द एआईबीई 20 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने वाला है। इससे पहले एआईबीई 20 परीक्षा की फाइनल आंसर-की मंगलवार को जारी की गई जिसमें हर सेट से 5 प्रश्नों को ड्रॉप किया गया है।

Jan 07, 2026 12:58 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

AIBE 20 Result 2025 : बार काउंसिल ऑफ इंडिया बहुत जल्द एआईबीई 20 परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करने वाला है। इससे पहले एआईबीई 20 परीक्षा की फाइनल आंसर-की मंगलवार को जारी की गई जिसमें हर सेट से 5 प्रश्नों को ड्रॉप किया गया है। अब रिजल्ट का इंतजार है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 की किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे डाउनलोड करें एआईबीई 20 का रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -

आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं

होमपेज पर मौजूद “AIBE 20 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि दर्ज करें

स्क्रीन पर दिखाई दे रहा स्कोरकार्ड देखें और पीडीएफ डाउनलोड करें

भविष्य के लिए स्कोरकार्ड को सेव या प्रिंट जरूर कर लें

एआईबीई लॉ ग्रेजुएट्स के लिए एक राष्ट्रीय स्तरीय सर्टिफिकेशन एग्जाम है। प्रैक्टिस करने का सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए यह परीक्षा दी जाती है। इससे लॉ ग्रेजुएट्स को लॉ में प्रैक्टिस करने की इजाजत मिलती है। लॉ फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी इसमें बैठते हैं।

न्यूनतम पासिंग मार्क्स-

परीक्षा पास करने के लिए कैटेगरी वाइज न्यूनतम मार्क्स तय किए गए हैं। जनरल (General) और ओबीसी (OBC) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 45% अंक लाना अनिवार्य है। एससी (SC), एसटी (ST) और पीडब्ल्यूडी (PwD) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 40% अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।