JEE Main स्कोर से दिल्ली के इन टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन, मिलता है बेस्ट पैकेज

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

JEE Main Accepting Engineering Colleges: यदि आप भी दिल्ली के सरकारी कॉलेजों से बीटेक (BTech) करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं यहां के सबसे पॉपुलर इंजीनियरिंग कॉलेज कौन-से हैं। 

JEE Main स्कोर से दिल्ली के इन टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन, मिलता है बेस्ट पैकेज

Engineering Colleges in Delhi: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा 'जेईई मेन' (JEE Main 2026) का रिजल्ट आने के बाद अक्सर छात्र केवल आईआईटी (IIT) में दाखिले की उम्मीद लगाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसे टॉप और प्रतिष्ठित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज मौजूद हैं, जहां जेईई मेन के स्कोर के आधार पर ही सीधे एडमिशन मिलता है?

दिल्ली के ये सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज न केवल अपनी बेहतरीन पढ़ाई बल्कि करोड़ों पैकेज वाले प्लेसमेंट के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर हैं। यदि आप भी दिल्ली के सरकारी कॉलेजों से बीटेक (BTech) करना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं यहां के सबसे पॉपुलर इंजीनियरिंग कॉलेज, उनकी बेस्ट ब्रांचों और दाखिले की पूरी प्रक्रिया के बारे में।

दिल्ली के टॉप सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज और बेस्ट ब्रांच

दिल्ली के इन टॉप सरकारी तकनीकी विश्वविद्यालयों में मुख्य रूप से जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC Delhi) और जोसा (JoSAA) के माध्यम से काउंसिलिंग आयोजित की जाती है:

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU): पूर्व में 'दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग' के नाम से मशहूर यह संस्थान छात्रों की पहली पसंद माना जाता है। यहां कंप्यूटर साइंस (CSE), इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसी कोर ब्रांचों के लिए छात्रों के बीच सबसे कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है।

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT): द्वारका में स्थित यह सरकारी कॉलेज अपने बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। यहां के कंप्यूटर साइंस (CSE), आईटी (IT) और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन (ECE) प्रोग्राम देश के सबसे बेहतरीन कोर्सेज में गिने जाते हैं।

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIIT-Delhi): यह कॉलेज रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में काफी आगे है। यहां मुख्य रूप से कंप्यूटर साइंस (CSE) और कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (CSAI) जैसे आधुनिक स्पेशलाइजेशन कोर्सेज संचालित किए जाते हैं, जिसके चलते इसकी कटऑफ काफी हाई रहती है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (NIT Delhi): एनआईटी दिल्ली में एडमिशन 'जोसा' (JoSAA) काउंसिलिंग के जरिए होता है। यहां कंप्यूटर साइंस, ईसीई (ECE) और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई और प्लेसमेंट का स्तर बेहद शानदार है।

एडमिशन और काउंसलिंग की प्रक्रिया

डीटीयू (DTU), एनएसयूटी (NSUT) और ट्रिपल आईटी दिल्ली (IIIT-D) में दाखिला लेने के लिए छात्रों को 'जैक दिल्ली' (JAC Delhi) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अलग से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। छात्रों को जेईई मेन में प्राप्त उनकी कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर सीटें अलॉट की जाती हैं। इसलिए, यदि आपकी जेईई मेन की रैंक आईआईटी के योग्य नहीं भी है, तब भी आप अपनी चॉइस फिलिंग को सावधानीपूर्वक भरकर दिल्ली के इन प्रीमियम सरकारी संस्थानों में एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य पा सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।