EMRS Recruitment Exam dates : एकलव्य स्कूल TGT व PGT समेत तमाम भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित
EMRS Recruitment Exam dates 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं।

EMRS Recruitment Exam dates 2025: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में टीजीटी, पीजीटी, हॉस्टल वार्डेन, महिला स्टाफ नर्स, प्रिंसिपल, लेखाकार, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट व लैब अटेंडेंट समेत कुल 7267 पदों पर भर्ती के लिए टियर-I परीक्षा 13 दिसंबर 2025, 14 दिसंबर 2025 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। नोटिस में कहा गया है कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि के बाद पोस्ट वाइज व शिफ्ट वाइज शेड्यूल जारी होगा।
आपको बता दें कि ईएमआरएस भर्ती के लिए emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर बहाली के लिए परीक्षा का आयोजन NESTS कर रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2025 तय की गई है। कंप्यूटर साइंस टीचर विषय के टीचरों की भर्ती के लिए बीएड अनिवार्य नहीं है। लेकिन भविष्य में पीजीटी पद पर प्रमोशन के लिए बीएड अनिवार्य होगा।
पद का नाम , वैकेंसी, और योग्यता
प्रिंसिपल - 225 पद, स्नातकोत्तर + बीएड, 8-12 वर्ष का अनुभव
पीजीटी - 1460 पद, संबंधित विषय में स्नातकोत्तर + बीएड
टीजीटी 3962 पद, संबंधित विषय में स्नातक + बी.एड. + सीटीईटी उत्तीर्ण
हॉस्टल वार्डन - 635, किसी भी विषय में स्नातक
महिला स्टाफ नर्स - 550 , बीएससी नर्सिंग
लेखाकार 61 - वाणिज्य/लेखा में स्नातक
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (जेएसए) - 228 पद, बारहवीं पास + टाइपिंग (30 शब्द प्रति मिनट हिंदी या 35 शब्द प्रति मिनट की गति से इंग्लिश टाइपिंग)
लैब अटेंडेंट 146 पद, , साइंस साइड से 12वीं पास या 10वीं एवं लैब टेक्निक में सर्टिफिकेट/ डिप्लोमा
विषयवार वैकेंसी
पीजीटी
अंग्रेजी: 112
हिंदी: 81
गणित: 134
रसायन विज्ञान: 169
भौतिकी: 198
जीव विज्ञान: 99
इतिहास: 140
भूगोल: 98
वाणिज्य: 120
अर्थशास्त्र: 155
कंप्यूटर विज्ञान: 154
कुल: 1460
टीजीटी
हिंदी: 424
अंग्रेज़ी: 395
गणित: 381
सामाजिक अध्ययन: 392
विज्ञान: 408
कंप्यूटर विज्ञान: 550
कुल: 2550
टीजीटी रीजनल भाषा
असमिया: 8
बोडो: 2
बंगाली: 8
गारो: 1
गुजराती: 2
कन्नड़: 6
खासी: 3
मलयालम: 2
मणिपुरी: 11
मिज़ो: 6
उड़िया: 57
संथाली: 71
तेलुगु: 44
उर्दू: 2
कुल: 223
टीजीटी विविध विषय
म्यूजिक : 314
आर्ट: 279
पीईटी (पुरुष): 173
पीईटी (महिला): 299
लाइब्रेरियन : 124
कुल पद : 1189
आवेदन फीस
प्रिंसिपल
महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग - 500
अन्य सभी उम्मीदवार - 2500
पीजीटी व टीजीटी
महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग - 500
अन्य सभी उम्मीदवार - 2000
नॉन टीचिंग स्टाफ
महिलाएं, एससी, एसटी, दिव्यांग - 500
अन्य सभी उम्मीदवार - 1500
चयन प्रक्रिया
ईएमआरएस चयन प्रक्रिया 2025 में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट , साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन सहित कई चरण शामिल हैं, जिससे उम्मीदवारों की योग्यता, कौशल और विभिन्न पदों के लिए उपयुक्तता का मूल्यांकन होगा। टियर I और टियर II लिखित परीक्षाएं सभी उम्मीदवारों को दो स्तरों में लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद पद के मुताबिक अलग अलग तरह का टेस्ट होगा।
अगर किसी अभ्यर्थी के मार्क्स मार्कशीट में सीजीपीए में दिए गए हैं तो वह अभ्यर्थी बोर्ड के फॉर्मूले के अनुसार उन्हें प्रतिशत में कन्वर्ट करे फिर उसकी डिटेल्स डाले। आवेदन फॉर्म में एग्जाम सिटी का विकल्प न होने के सवाल पर कहा गया है कि एग्जाम सिटी सिस्टम द्वारा अलॉट की जाएगी।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




