Hindi Newsकरियर न्यूज़emrs esse 2025 admit card released exam dates 7267 vacancies teaching non teaching posts download hall ticket nests
EMRS Admit Card 2025 : 7267 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, nests.tribal.gov.in से डाउनलोड करें

EMRS Admit Card 2025 : 7267 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, nests.tribal.gov.in से डाउनलोड करें

संक्षेप:

EMRS Admit Card 2025 : EMRS भर्ती के एडमिट कार्ड जारी होने के साथ ही अब परीक्षा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वे समय से हॉल टिकट डाउनलोड करें और परीक्षा दिन सभी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचें।

Dec 11, 2025 10:45 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

EMRS Admit Card 2025 : Eklavya Model Residential Schools (EMRS) में 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। National Education Society for Tribal Students (NESTS) ने EMRS स्टाफ सिलेक्शन एग्जाम (ESSE) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। अब रजिस्टर किए गए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 13, 14 और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जिसमें टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों श्रेणियों की भर्ती शामिल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

EMRS Admit Card 2025 : ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा। NESTS ने साफ कहा है कि कोई भी छात्र बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं कर सकेगा। हॉल टिकट पर उम्मीदवार की फोटो, रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी साफ-साफ मौजूद होनी चाहिए। इसके साथ ही वैध सरकारी फोटो-ID ले जाना भी अनिवार्य है।

इस भर्ती में कुल 7,267 पद शामिल हैं जिनमें प्रिंसिपल, PGT, TGT, स्टाफ नर्स, हॉस्टल वार्डन, अकाउंटेंट, JSA और लैब अटेंडेंट जैसे कई पद हैं। सबसे ज्यादा रिक्तियां TGT (3962) और PGT (1460) पदों पर हैं। वहीं प्रिंसिपल के 225, फीमेल स्टाफ नर्स के 550, हॉस्टल वार्डन के 635, अकाउंटेंट के 61, JSA के 228, और लैब अटेंडेंट के 146 पद शामिल हैं।

EMRS Admit Card 2025 : इन तारीखों पर ह

परीक्षा तारीखों की बात करें तो प्रिंसिपल और अकाउंटेंट की परीक्षा 13 दिसंबर, जबकि TGT और PGT की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को कराई जाएगी। अन्य नॉन-टीचिंग पदों की परीक्षा 21 दिसंबर 2025 को होगी।

NESTS, जो कि जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है, देशभर के योग्य उम्मीदवारों से इन पदों के लिए आवेदन मंगाती है। EMRS स्कूल आवासीय मॉडल पर चलाए जाते हैं, इसलिए यहां टीचर्स को सिर्फ पढ़ाना ही नहीं, बल्कि छात्रावास संबंधी जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं, जैसे हाउस मास्टरशिप, कक्षा के बाद मार्गदर्शन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन और छात्रों की समग्र देखभाल। प्रोबेशन पीरियड के दौरान उम्मीदवार की सभी क्षेत्रों में प्रदर्शन के आधार पर उसकी योग्यता तय की जाती है। EMRS स्कूलों का मकसद देश के ST समुदाय के बच्चों को क्लास 6 से 12 तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। यही कारण है कि इन स्कूलों में चयन प्रक्रिया बेहद सख्त और व्यवस्थित होती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।