बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए देनी होगी परीक्षा

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि और प्रमोशन के लिए अब परीक्षा देनी होगी। लोकभवन ने इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और सभी विश्वविद्यालयों को भेज दिया है। परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर पर होगी और वर्ष में दो बार ली जाएगी।

exam
परीक्षा

बिहार के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कर्मचारियों की सेवा संपुष्टि और प्रमोशन के लिए अब परीक्षा देनी होगी। लोकभवन ने इसके लिए ड्राफ्ट तैयार कर लिया है और सभी विश्वविद्यालयों को भेज दिया है। परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर पर होगी और वर्ष में दो बार ली जाएगी। विभागीय परीक्षा दो पत्रों में होगी। प्रत्येक प्रश्नपत्र 100-100 अंकों के होंगे। परीक्षा में पास करने के लिए कम से कम 45%अंक लाने होंगे। प्रथम पत्र में हिन्दी, वित्त, लेखा, क्रय, सेवा नियमावली, कार्यालय प्रबंधन, स्थापना, बजट और कंप्यूटर से सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे पत्र में विवि अधिनियम के प्रावधान, परिनियम, अध्यादेश, नियम के साथ विवि शिक्षा से संबंधित जारी पत्रों, राज्यादेशों और संकल्पों के बारे में सवाल पूछे जाएंगे। कर्मचारियों की किसी भी पद पर प्रोन्नति नियुक्ति प्रोन्नति समिति की अनुशंसा पर होगी। प्रोन्नति के लिए तैयार मानकों में तीन वर्ष की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट, साक्षात्कार और विभागीय परीक्षा शामिल हैं। लिखित परीक्षा के बाद कर्मचारियों का इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू 40 अंकों का होगा।

12 से अधिक सीएल नहीं ले सकेंगे

लोकभवन ने शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों की छुट्टियों में भी बदलाव किया है। शिक्षक एक वर्ष में 12 तो शिक्षकेतर कर्मचारी एक वर्ष में 16 से अधिक छुट्टियां नहीं ले सकेंगे। छुट्टियों को कई समूहों में भी बांटा है। शिक्षकों को अब हाफ पे लीव भी मिलेगी। हाफ पे लीव नियमित शिक्षकों को दी जाएगी। यह मेडिकल प्रमाणपत्र के आधार पर दी जाएगी। इसके अलावा नियमित शिक्षकों को एक्स्ट्रा ऑरडिनरी लीव भी दी जाएगी। यह लीव उच्च शिक्षा लेने के लिए भी मिलेगी।

कुलपति के अनुमोदन पर नियुक्ति

विवि और कॉलेजों में संविदा पर होने वाली नियुक्ति के नियम भी जारी कर दिये गये हैं। संविदा पर नियुक्ति विभागाध्यक्ष की अनुशंसा और कुलपति के अनुमोदन के बाद होगी। यह नियुक्ति एक वर्ष या उससे कम अवधि के लिए होगी। नये नियम के अनुसार विवि के कर्मचारियों को विवि के समकक्ष किसी भी संस्थान में स्थानांतरित किया जा सकता है। कुलसचिव विवि के कार्यालय में पदस्थापित पदाधिकारी, सचिवीय, अनुसचिवीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के नियंत्री पदाधिकारी होंगे।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़बिहार के विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों को प्रमोशन के लिए देनी होगी परीक्षा