Hindi Newsकरियर न्यूज़eil recruitment 2025 associate engineer vacancy apply online eligibility salary interview
EIL Recruitment 2025: एसोसिएट इंजीनियर के कई पद खाली, सैलरी 1.12 लाख तक

EIL Recruitment 2025: एसोसिएट इंजीनियर के कई पद खाली, सैलरी 1.12 लाख तक

संक्षेप:

EIL भर्ती 2025 के तहत एसोसिएट इंजीनियर के 42 पदों पर आवेदन शुरू। यहां जानिए योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया और इंटरव्यू शेड्यूल की पूरी जानकारी।

Dec 22, 2025 07:46 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

EIL Recruitment 2025: सरकारी पीएसयू में इंजीनियरिंग करियर बनाने का सपना देख रहे अनुभवी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III और ग्रेड IV के कुल 42 पदों पर भर्ती के लिए EIL Recruitment 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती खास तौर पर उन इंजीनियरों के लिए है, जिनके पास रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल और कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स का ठोस अनुभव है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

EIL की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 31 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल EIL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

EIL Recruitment 2025: किन पदों पर होगी भर्ती?

EIL भर्ती 2025 के तहत अलग-अलग इंजीनियरिंग डिसिप्लिन में एसोसिएट इंजीनियर के पद भरे जाएंगे। इनमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और वेल्डिंग/एनडीटी जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं।

पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III (सिविल) - 8 पद
  • एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III (मैकेनिकल) - 10 पद
  • एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III (वेल्डिंग/एनडीटी) - 7 पद
  • एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III (इलेक्ट्रिकल) - 6 पद
  • एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III (इंस्ट्रूमेंटेशन) - 3 पद
  • एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड IV (सिविल) - 2 पद
  • एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड IV (मैकेनिकल) - 4 पद
  • एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड IV (वेल्डिंग/एनडीटी) - 1 पद
  • एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड IV (इलेक्ट्रिकल) - 1 पद

EIL Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

इन पदों के लिए उम्मीदवार का B.E./B.Tech./B.Sc (इंजीनियरिंग) पास होना अनिवार्य है, जिसमें न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष CGPI होना चाहिए।

ग्रेड III पदों के लिए कम से कम 9 साल का पोस्ट-क्वालिफिकेशन अनुभव जरूरी है।

ग्रेड IV पदों के लिए न्यूनतम 13 साल का अनुभव अनिवार्य है।

अनुभव मुख्य रूप से रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल, क्रॉस कंट्री पाइपलाइन और कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट से जुड़ा होना चाहिए। LNG पोर्ट, ऑफशोर और जेट्टी प्रोजेक्ट्स का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:BSF में खिलाड़ियों के लिए बड़ी भर्ती, 10वीं पास को मौका; 549 पदों पर आवेदन शुरू
ये भी पढ़ें:CBSE ने निकाली 124 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख 27 दिसंबर

EIL Recruitment 2025: आयु सीमा क्या है?

एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड III के लिए अधिकतम आयु 41 वर्ष

एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड IV के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष

आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

EIL Recruitment 2025: सैलरी और अन्य सुविधाएं

EIL भर्ती 2025 की सबसे बड़ी खासियत इसकी आकर्षक सैलरी है।

  • ग्रेड III के लिए 86,400 रुपये से 96,000 रुपये प्रति माह
  • ग्रेड IV के लिए 1,00,800 रुपये से 1,12,000 रुपये प्रति माह

इसके अलावा मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम की भरपाई, ट्रैवल अलाउंस, पेड लीव और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

EIL Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

EIL में चयन प्रक्रिया पूरी तरह इंटरव्यू आधारित होगी। पात्र उम्मीदवारों के आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। कुछ पदों के लिए जनवरी 2026 में वॉक-इन इंटरव्यू भी निर्धारित किए गए हैं।

EIL Recruitment 2025: नौकरी की शर्तें और पोस्टिंग

यह नियुक्ति फिक्स्ड टर्म बेसिस पर होगी, जिसकी अवधि 1 से 2 साल की होगी और जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग देश के अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइट्स जैसे बीना, दहेज, वडीनार, विशाखापट्टनम, रायपुर सहित भारत और विदेश में भी हो सकती है।

EIL Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को EIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर इंटरव्यू के दिन सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। कुल मिलाकर, EIL भर्ती 2025 अनुभवी इंजीनियरों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहां ऊंची सैलरी, बड़े प्रोजेक्ट्स और प्रतिष्ठित PSU में काम करने का मौका मिलता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।