ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियर एजुकेशननवाचार स्टार्टअप और पेटेंट का पोर्टल युक्ति दो लॉन्च

नवाचार स्टार्टअप और पेटेंट का पोर्टल युक्ति दो लॉन्च

देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नवाचार और स्टार्टअप से जुड़ी सभी योजनाओं और पेटेंट को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए मंगलवार को युक्ति-दो पोर्टल को लॉन्च किया गया। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश...

नवाचार स्टार्टअप और पेटेंट का पोर्टल युक्ति दो लॉन्च
एजेंसी,नई दिल्लीTue, 23 Jun 2020 04:11 PM
ऐप पर पढ़ें

देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नवाचार और स्टार्टअप से जुड़ी सभी योजनाओं और पेटेंट को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए मंगलवार को युक्ति-दो पोर्टल को लॉन्च किया गया। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस पोर्टल को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से देश में नवाचार से जुड़ी जितनी परियोजनाओं चल रही हैं और जितने स्टार्ट अप शुरू हुए है और जितने पेटेंट हो चुके है, उनकी सारी जानकारी एक जगह इस पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा वर्तमान में चल रही परियोजनाओं और कार्यक्रमों की भी जानकारी होगी। इस से भारत को आत्मनिर्भर बनाने का जो लक्ष्य प्रधनमंत्री ने रखा है, वह पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि इस समय भारत दुनिया की दूसरी बड़ी शिक्षा व्यवस्था है और हम आत्मनिर्भर बनने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस पोर्टल के बनने से न केवल छात्रों को बल्कि उद्योग जगत, व्यापारियों तथा किसानों आदि को भी फायदा होगा। किसानों को पता चलेगा कि उनके काम लायक किस तरह के नवाचार और स्टार्टअप शुरू हुए हैं। उद्योगपति इस पोर्टल को देखकर अपने हिसाब से किसी नवाचार योजना में पूंजी निवेश कर सकेंगे।

डॉ. निशंक ने कहा कि पहले युक्ति-एक लॉन्च किया गया था जिसमें कोविड-19 से जुड़े अनुसंधान एवं शोध कार्यों का  पोर्टल पर पोस्ट किया गया था। अब यह युक्ति-दो होगा यानी उसका विस्तार होगा जिसमें सभी कार्यक्रम शोध, नवाचार, पेटेंट एक साथ होंगे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें