ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News करियर एजुकेशनदिवाली रंगोली 2018: कॉलेज की रंगोली प्रतियोगिता में दिखा छात्राओं का हुनर

दिवाली रंगोली 2018: कॉलेज की रंगोली प्रतियोगिता में दिखा छात्राओं का हुनर

दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बाबू पुरुषोत्तम दास राधारमण दास डिग्री कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपनी...

दिवाली रंगोली 2018: कॉलेज की रंगोली प्रतियोगिता में दिखा छात्राओं का हुनर
लाइव हिन्दुस्तान टीम  ,नई दिल्लीSat, 03 Nov 2018 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के बाबू पुरुषोत्तम दास राधारमण दास डिग्री कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कॉलेज के छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन छात्राओं को प्रशिक्षण देने वाले मनीष कहते हैं कि दीपावली पर घरों की साज-सज्जा और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का परम्परागत माध्यम है रंगोली।

 

simple rangoli in college, rangoli competition

 

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से फाइन आर्ट्स में पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीष इन दिनों इस कॉलेज से जुड़े हैं। वह प्रोफेशनली अन्य कई स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को आसान तरीकों से रंगोली बनाना सिखाते हैं।
 

simple rangoli in college, rangoli competition
 
 
यहां दिख रही तस्वीरों में छात्राएं रंग-बिरंगी गुलाल के प्रयोग से रंगोली बना रही हैं जिन्हें देखकर आप भी अपने घर में रंगोली बना सकते हैं या रंगोली बनाना सीख सकते हैं।
 
 
rangoli competition
 
 
rangoli competion
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें