Hindi Newsकरियर न्यूज़एजुकेशनschool assembly news headlines november 23 national international sports business news current affairs
Assembly News Headlines November 23 : स्कूल असेंबली के लिए 23 नवंबर की देश-दुनिया की बड़ी सुर्खियां

Assembly News Headlines November 23 : स्कूल असेंबली के लिए 23 नवंबर की देश-दुनिया की बड़ी सुर्खियां

संक्षेप:

school assembly news headlines november 23 : आज के असेंबली बुलेटिन में देश-दुनिया की बड़ी खबरें जैसे राजनीति, सुरक्षा, खेल, टेक्नोलॉजी और बिजनेस की अहम सुर्खियां शामिल हैं, ताकि छात्र समय के साथ जागरूक रहें।

Nov 23, 2025 08:25 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

school assembly news headlines today , school assembly news headlines november 23 : स्कूली छात्रों को सिर्फ पाठ-पुस्तक का ज्ञान नहीं, बल्कि अपने आसपास, राज्य-देश और दुनिया में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं से भी अवगत होना जरूरी है। यही आदत उन्हें एक जिम्मेदार और सजग नागरिक बनने में मदद करती है। इसलिए आज की असेंबली की शुरुआत जरूरी खबरों से हो रही है, ताकि छात्र समय के साथ अपडेट रहें और बदलती दुनिया को समझ सकें। आज की दुनिया भर से बड़ी खबरें आईं हैं जिसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, और बिजनेज की सुर्खियां शामिल हैं। देश की राजनीति से लेकर टेक्नोलॉजी और शिक्षा के मोर्चे पर हो रहे बदलावों तक, और क्रिकेट से लेकर वैश्विक सुरक्षा तक, हर मोर्चे पर हलचल तेज है। चलिए उन सुर्खियों पर नजर डालते हैं, जो आज के दिन चर्चा में रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राष्ट्रीय खबरें

G20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने 6 नए इनिशिएटिव प्रस्तावित करते हुए कहा कि भारतीय मूल्य और सोच भविष्य की प्रगति में अहम भूमिका निभा सकती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सफेदपोश आतंक मॉड्यूल से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने डीएमके के साथ 2026 चुनावों के लिए सीट शेयरिंग पर बातचीत शुरू करने के लिए एक समिति गठित की है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति को कंबोडिया से साइबर गुलामी के चंगुल से बचाकर भारत लाया गया है। वहीं तेलंगाना से बड़ी खबर यह कि 37 माओवादी ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आए। दूसरी तरफ, एक अमेरिकी अदालत ने Byju’s के संस्थापक को 1 बिलियन डॉलर से अधिक भुगतान करने का आदेश दिया है। इसके अलावा तमिलनाडु में मेट्रो प्रोजेक्ट पर एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं शशि थरूर की ट्रम्प-ममदानी मुलाकात पर की गई पोस्ट को BJP की सराहना मिली है। इसके अलावा दिल्ली में GRAP अभियान के दौरान एक महीने में 84 करोड़ रुपये से अधिक के चालान काटे गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय खबरें

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत ने बताया कि भारतीय नौसेना की तेज और भरोसेमंद कार्रवाई ने समुद्र में फंसे 500 से अधिक लोगों की जान बचाई। चीन दुनिया का पहला ऐसा कृत्रिम तैरता द्वीप बना रहा है जो परमाणु हमले तक सह सकता है, इस खबर ने वैश्विक हलचल बढ़ा दी है। पाकिस्तान द्वारा ‘माफी मांगने’ की मांग पर एक पूर्व सीआईए अधिकारी ने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए नई बहस छेड़ दी है। ब्रिटेन में आव्रजन नीति कड़ी करते हुए नए नियम लाए गए हैं, जिसके तहत प्रवासियों को स्थायी निवास के लिए 30 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन संपन्न लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। वहीं अमेरिका में ट्रम्प की योजना फ्लोरिडा और कैलिफोर्निया के तटीय इलाकों में तेल ड्रिलिंग पर केंद्रित है।

खेल जगत

T20 ट्राई-सीरीज में फरहान ने अपने करियर की बेहतरीन 80 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को श्रीलंका पर बड़ी जीत दिलाई। भारत के मैच में केएल राहुल की चूक टीम पर भारी पड़ गई, जबकि जसप्रीत बुमराह की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ऑस्ट्रेलिया की एशेज प्रदर्शन पर देश की मीडिया ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “Ashes Disgrace” का नाम दिया। वहीं राइजिंग एशिया कप में पाकिस्तान A ने श्रीलंका A को हराकर फाइनल में बांग्लादेश A से टक्कर पक्की कर ली है।

बिजनेस और अर्थव्यवस्था

टाटा केमिकल ने गुजरात के मीठापुर और तमिलनाडु के कुड्डालोर प्लांट में क्षमता बढ़ाने के लिए 910 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। घरेलू बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 1.26 लाख रुपये प्रति तोला पर पहुंच गई। अमेरिकी काउंटरवेलिंग ड्यूटीज और गुणवत्ता नियम को लेकर स्पेशल इकोनोमिक क्षेत्रों द्वारा वाणिज्य मंत्रालय से मुद्दे उठाए गए हैं। क्रिसिल रेटिंग के मुताबिक, तेल विपणन कंपनियों का ऑपरेटिंग प्रॉफिट FY26 में 50% से अधिक उछलने की संभावना जताई गई है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।