Hindi Newsकरियर न्यूज़एजुकेशनnilkrishna success story jee main 2024 topper akola maharashtra preparation strategy parents support
नीलकृष्ण ने JEE Main में लाए 300 में 300 नंबर, किसान के बेटे ने कैसे किया कमाल

नीलकृष्ण ने JEE Main में लाए 300 में 300 नंबर, किसान के बेटे ने कैसे किया कमाल

संक्षेप:

Nilkrishna AIR-1 success story: जेईई मेन 2024 में AIR-1 पाने वाले महाराष्ट्र के नीलकृष्ण की मेहनत, पढ़ाई का तरीका, माता पिता का साथ और उनकी तैयारी ने मिसाल पेश की है, आइए जानते हैं नीलकृष्ण से उनकी रणनीति।

Nov 19, 2025 07:00 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Nilkrishna AIR-1 success story: महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले नीलकृष्ण ने हिंदुस्तान के सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई मेन 2024 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर कमाल कर दिया था। पिछले साल कुल 56 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था, लेकिन शीर्ष स्थान नीलकृष्ण के नाम रहा। किसान पिता निर्मल कुमार और गृहिणी मां योगिता के बेटे नीलकृष्ण की यह उपलब्धि सिर्फ उनकी मेहनत का फल नहीं, बल्कि एक पूरे परिवार के संघर्ष, सपनों और त्याग का परिणाम है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नीलकृष्ण ने टाइम्स नाउ बातचीत में बताया कि उनके माता-पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया। उन्होंने कहा, “मेरे माता पिता ने अपनी जरूरतें तक कुर्बान कर दीं ताकि मेरी पढ़ाई में कोई कमी न रह जाए। किसी टेस्ट में कम नंबर आते थे, तो डांटने के बजाय वो मुझे हिम्मत देते थे कि और मेहनत करो, खुद को बेहतर बनाओ।” यह बात साफ दिखाती है कि नीलकृष्ण की सफलता सिर्फ उनके व्यक्तिगत प्रयासों से नहीं, बल्कि उस मजबूत भावनात्मक सपोर्ट सिस्टम से भी जुड़ी है, जिसने उन्हें कभी हारने नहीं दिया।

गांव से पढ़ाई के बाद किया कोटा तक का सफर

अकोला जिले के एक छोटे से गांव में पढ़ाई की शुरुआत करने वाले नीलकृष्ण ने चौथी तक वहीं शिक्षा ली। इसके बाद वे कंजलटांडा में मिडिल और हाई स्कूल पढ़ने पहुंचे। आईआईटी के सपने ने उन्हें 11वीं कक्षा में कोटा की ओर मोड़ दिया। यह वही शहर है जो हजारों इंजीनियरिंग छात्रों के सपनों को पंख देता है लेकिन बेहद अनुशासित और कठोर मेहनत मांगता है। कोटा में रहकर उन्होंने प्रतियोगी माहौल, नियमित टेस्ट और लंबी घंटों की पढ़ाई को अपनाया और धीरे-धीरे खुद को टॉपर स्तर तक निखारा।

जिन छात्रों को कोई टॉपिक कठिन लगता है, उनके लिए नीलकृष्ण का संदेश बहुत स्पष्ट है, “जब तक समझ न आए, तब तक उस टॉपिक को छोड़ना ही मत। और सवाल पूछने में कभी शर्म महसूस मत करो। सवाल पूछना ही अच्छे स्टूडेंट की निशानी है।”

10-15 घंटे की सेल्फ स्टडी और क्लास नोट्स पर भरोसा

अपने रिविजन प्लान के बारे में नीलकृष्ण बताते हैं कि उन्होंने फिजिक्स और केमिस्ट्री में क्लास नोट्स पर अधिक भरोसा किया। इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के लिए सवालों का भारी अभ्यास किया। उन्होंने बताया, “दिन में 10 से 15 घंटे की सेल्फ स्टडी मेरी तैयारी का मुख्य हिस्सा थी।”

नीलकृष्ण सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि खेल में भी शानदार हैं। वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर के आर्चर हैं। आर्चरी उनके लिए सिर्फ खेल नहीं है। उन्होंने कहा।, “यह मुझे अपने लक्ष्य पर फोकस रखना सिखाता है।” फुरसत के समय वे साउथ इंडियन फिल्में देखना पसंद करते हैं और भविष्य में फिजिक्स रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।