
झारखंड एसोसिएशन ने स्कूलों के संचालन की नई समय सारिणी जारी की है। इस नए निर्णय के तहत, सोमवार से सभी निजी स्कूल सुबह 6.45 बजे से शुरू होंगे। वहीं, छात्रों की छुट्टी दोपहर के बजाय अब 11.30 बजे ही कर दी जाएगी।

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी विभागों और जिलाधिकारियों को नए केंद्रीय विद्यालयों की भूमि की मंजूरी में तेजी लाने, लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने और बिना किसी देरी के प्रारंभिक कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक निर्णय में कहा है कि जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के तहत जारी जन्म प्रमाणपत्र तब तक वैध और मान्य है, जब तक उसे रद्द न कर दिया जाए। JNV कक्षा 6 दाखिला मामले में कोर्ट ने यह फैसला दिया।

वर्ष 2024 में आरपीएससी आरएएस भर्ती परीक्षा में एसटी वर्ग की टॉपर काजल मीणा पहली ही पोस्टिंग में रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तारी हो गई हैं। आरोप है कि जमीन से जुड़ी एक डिक्री के बदले करीब 60 हजार रुपये की मांग की गई थी।
JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन रद्द होगा। भाषाई विवाद नहीं सुलझने की वजह से विज्ञापन रद्द किया जाएगा। 21 अप्रैल से 21 मई तक आवेदन की प्रक्रिया के लिए JAC ने पिछले महीने ही विज्ञापन निकाला था।
Durgesh Ojha Success Story: दुर्गेश ओझा जिसने कभी अपने जीवन के सबसे कठिन दौर में सिर्फ 5 रुपये के लिए कपड़े सिले। लेकिन आज उसी लड़के की मेहनत रंग लाई है और वह हर महीने 5 लाख रुपये की शानदार कमाई कर रहा है।
झुग्गी बस्ती इलाके में रहने वाली चांदनी विश्वकर्मा ने मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 500 में से 494 अंक लाकर पूरे स्टेट में टॉप किया है। वह कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर तो हैं ही, लेकिन उनके नंबर बाकी सभी संकायों के टॉपर्स से भी अधिक हैं।
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता को लेकर उत्पन्न भ्रम की स्थिति पर कहा है कि एससी के आदेश को लेकर कुछ गलतफहमियां हैं और सरकार इस विषय पर स्पष्टता लाने के लिए प्रयासरत है।
सुप्रीम कोर्ट ने अब दो बार (17 नवंबर 2025 और दस अप्रैल 2026) यूपी के शिक्षक संगठनों की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। दोनों मामलों में कोर्ट का रुख बिल्कुल साफ है कि आरटीई कानून और टीईटी की अनिवार्यता पर कोई ढील नहीं मिलेगी।
Babasaheb Ambedkar Jayanti 2026 Facts : आज देश संविधान निर्माता और करोड़ों दलितों व पिछड़ों के मसीहा बाबासाहेब अंबेडकर की 136वीं जयंती मना रहा है। जानें उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें-