Hindi Newsकरियर न्यूज़एजुकेशनIIM lucknow summer placements were excellent 580+ offers with high stipends
IIM लखनऊ के समर प्लेसमेंट में स्टूडेंट्स का जलवा, मिले 580 से भी ज्यादा ऑफर्स

IIM लखनऊ के समर प्लेसमेंट में स्टूडेंट्स का जलवा, मिले 580 से भी ज्यादा ऑफर्स

संक्षेप: IIM Lucknow Summer Placements: लखनई के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का समर प्लेसमेंट शानदार रहा। इस दौरान स्टूडेंट्स को 580 से भी ज्यादा ऑफर्स मिलें। इस प्लेसमेंट का सबसे बड़ा हाईलाइट अडानी ग्रुप रहा। वहीं कई नई कंपनियों ने भी इसमें हिस्सा लिया।

Wed, 15 Oct 2025 11:58 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आईआईएम लखनऊ ने 2025-27 बैच के समर प्लेसमेंट को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। मैनेजमेंट के क्षेत्र में प्रसिद्ध इस संस्थान की ओर से मंगलवार को अनाउंस किया गया है कि 41वें पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम (PGP) और 22वें एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट प्रोग्राम (PGP-ABM) कोर्स से जुड़े स्टूडेंट्स को 580 से ज्यादा ऑफर मिले हैं। कॉलेज के अनुसार इस बार का सबसे ज्यादा स्टाइपेंड 3.95 लाख प्रति महीन रहा है। वहीं हाईएस्ट इंटरनेशन स्टाइपेंड 2.5 लाख प्रति महीना था। वहीं सस्थान के औसतन स्टाइपेंड की बात करें तो ये 1.67 लाख प्रति महीने के आसपास है। वहीं ये आंकड़ा पिछले साल 1.43 लाख के आसपास था। मीडियन स्टाइपेंट 1.72 लाख प्रति महीना वहीं टॉप 50% स्टूडेंट्स का औसत 2.18 लाख प्रति महीना रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चेयरपर्सन ने कही ये बात

प्लेसमेंट चेयरपर्सन प्रो. प्रेम प्रकाश देवानी का कहना है कि इस नतीजे से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्टूडेंट्स की अकादमिक कितनी मजबूत रही और उनकी तैयारी भी प्रोफेशनल रही है। उनका कहना है कि इस साल कॉलेज में शानदार प्लेसमेंट हुआ। इस दौरान देश की कई नामी-गिरामी कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया। इसी के साथ आईआईएम लखनऊ के स्टूडेंट्स का टैलेंस और हमारे कोर्स की गुणवत्ता इस बात का सबूत है कि यहां के छात्र भविष्य में लीडर बनने की क्षमता रखते हैं।

अडानी ग्रुप ने किया कमाल

बता दें कि इस बैच में कुल 187 फ्रेशर्स और 345 अनुभवी (वर्क एक्सपीरियंस वाले लोग) स्टूडेंट शामिल हैं। इस साल प्लेटमेंट के दौरान स्टूडेंट्स को कंसल्टिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, ऑपरेशन्स, रिटेल और ई-कॉमर्स जैसे अलग-अलग सेक्टरों में इंटर्नशिप करने का मौका मिला है। वहीं इस साल का आकर्षण अडानी ग्रुप रहा है, जिसने स्डूडेंट्स को इंटर्नशिप की स्टाइपेंड के साथ-साथ ट्यूशन की फीस माफी भी दी। ऐसा आईआईएम लखनऊ के इतिहास में पहली बार हुआ है।

इन कंपनियों ने लिया हिस्सा

इस साल एक्सेंचर, आदित्य बिड़ला ग्रुप, अमेज़न, अमेरिकन एक्सप्रेस, बैन एंड कंपनी, बीसीजी (बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप), डेलॉइट, गोल्डमैन सैक्स, गूगल, एचयूएल (हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड), आईटीसी, जे.पी. मॉर्गन, मैकिन्से, पी एंड जी (प्रॉक्टर एंड गैम्बल), पीडब्ल्यूसी (प्राइसवॉटरहाउसकूपर्स), रिलायंस और टाटा एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज जैसी कंपनियों ने प्लेसमेंट के दौरान हिस्सा लिया। इससे संकेत मिलता है कि कॉर्पोरेट जगत में आईआईएम लखनई का जुड़ाव हर साल बढ़ता ही जा रहा है। इन कंपनियों ने एक बार फिर से आईआईएम लखनऊ के स्टूडेंट्स पर अपना भरोसा जताया है।

प्लेसमेंट में शामिल हुईं ये नई कंपनियां

वहीं इस साल कई नई कंपनियों ने भी प्लेसमेंट में हिस्सा लिया। इस लिस्ट में बार्कलेज, क्रिसिल, डी.ई. शॉ, हेन्केल, एचएसबीसी (इन्वेस्टमेंट बैंकिंग), मिशलिन, मोंडेलेज, मॉर्गन स्टैनली (इन्वेस्टमेंट बैंकिंग), नेस्ले, निवेआ, सेल्सफोर्स, क्वालकॉम और वेल्स फार्गो जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh
गरिमा सिंह हिंदुस्तान लाइव में ज्योतिष सेक्शन में काम करती हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले वह एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से टेलीविजन और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।