Hindi Newsकरियर न्यूज़एजुकेशनCBSE: Schools must make all details including teachers qualifications publicly available orders CBSE
CBSE : अपने शिक्षकों की योग्यता समेत सभी डिटेल्स सार्वजनिक करें स्कूल, सीबीएसई का आदेश

CBSE : अपने शिक्षकों की योग्यता समेत सभी डिटेल्स सार्वजनिक करें स्कूल, सीबीएसई का आदेश

संक्षेप:

सीबीएसई स्कूलों को 15 फरवरी तक अपनी डिटेल्स वेबसाइट पर सार्वजनिक करनी होगी। जानकारी सार्वजनिक नहीं करने पर पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। बोर्ड के सचिव ने सभी स्कूलों को अल्टीमेटम दिया है।

Jan 14, 2026 11:15 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपने सभी संबद्ध स्कूलों को सभी आवश्यक जानकारी सार्वजनिक करने के संबंध में निर्देश जारी किया है। इसके तहत सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों को 15 फरवरी 2026 तक अपनी वेबसाइट पर पूरी विवरणी सार्वजनिक करने का अल्टीमेटम दिया है। बोर्ड के सचिव की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक स्कूल को अपनी वेबसाइट पर शिक्षकों के विवरण, उनकी योग्यता, शैक्षणिक संरचना, बुनियादी सुविधाओं और अन्य आवश्यक जानकारियों को अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा।

इस प्रक्रिया के लिए अब तक कोई निर्धारित अंतिम तिथि नहीं थी, लेकिन इसे अपडेट करना अनिवार्य था। लेकिन कई स्कूल बोर्ड के इन नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। इसका असर अभिभावकों पर पड़ता है। स्कूल चयन के समय में उन्हें स्कूलों की तुलना करने के लिए पारदर्शी और पूरी जानकारी नहीं मिल पाती है। इससे सही निर्णय लेने में कठिनाई होती है। इस समस्या के समाधान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बोर्ड ने अब स्पष्ट डेडलाइन निर्धारित कर दी है।

बोर्ड ने स्कूलों की जानकारी के लिए फॉर्मेट जारी किया

सीबीएसई ने चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल 15 फरवरी तक अपनी वेबसाइट पर अनिवार्य जानकारी अपलोड नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड के अनुसार, ऐसे स्कूलों पर मान्यता उपविधि का उल्लंघन मानते हुए पांच लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। बोर्ड ने स्कूलों के लिए फॉर्मेट भी जारी किया है। इसमें कौन-कौन सी जानकारी देनी है इसके बारे में बताया गया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;