AIIMS से पारा मेडिकल की पढ़ाई के साथ NEET UG में अच्छी रैंक, 2023 से कर रहा था तैयारी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सनातन को नीट यूजी में ऑल इंडिया 11,990वीं रैंक और ईडब्ल्यूएस कैटोगरी में 1338वीं रैंक मिली है। गांव में रहकर मैट्रिक-इंटर करने के बाद पारा मेडिकल की पढ़ाई करने के साथ उसने नीट यूजी में सफलता पाई है।

sanatan

बिहार के मुजफ्फरपुर में पारू के गोकुला के सनातन को नीट यूजी में ऑल इंडिया 11,990वीं रैंक और ईडब्ल्यूएस कैटोगरी में 1338वीं रैंक मिली है। गांव में रहकर मैट्रिक-इंटर करने के बाद पारा मेडिकल की पढ़ाई करने के साथ उसने नीट यूजी में सफलता पाई है। उसका संघर्ष और धैर्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गया है। किसान पिता की बीमारी और आर्थिक संघर्ष के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी और प्रयास करता रहा। सनातन अभी एम्स से पारा मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। सनातन ने कहा कि 2023 से वह लगतार तैयारी कर रहा था। बेहतर रैंक नहीं मिलने से पारा मेडिकल में नामांकन तो ले लिया मगर पहली चाहत मेडिकल ही थी। ऐसे में दिन में क्लास और रात में नीट की तैयारी करता रहा। जब परीक्षा हुई तो 650 से अधिक अंक आ रहे थे। इसी बीच री-नीट की घोषणा हो गई। लगा कि ईश्वर भी परीक्षा ले रहे। पिता ब्रजेश कुमार और मां अनामिका ने हमेशा यही सिखाया कि हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए।

सरैया के आकाश को प्राप्त हुए 608 अंक

सरैया की गोपीधनवत पंचायत के चनपकड़ी निवासी मुकेश ओझा के पुत्र आकाश कुमार ने नीट यूजी में तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकाश ने 720 अंकों में से 608 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 7637 तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 821वीं रैंक मिली है। माता-पिता रागिनी देवी एवं मुकेश ओझा ने बताया कि वह बचपन से मेधावी रहा है। इस सफलता के पीछे आकाश की कड़ी मेहनत के साथ शिक्षक सहिंद्र भगत वरामचंद्र साह का योगदान रहा है।

आकाश के चाचा रणधीर कुमार ने बताया कि उसने अंबिका भवानी विद्यालय, सरैया से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वर्ष 2024 में लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की, जिसमें उसने जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया। आकाश की इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह, मुखिया पति प्रमोद सिंह, पंसस सुभाष कुमार, नीलकमल निक्कू सहित अन्य परिजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आकाश के पिता मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में कार्यरत हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

साहेबगंज के दिव्य चेतन को ऑल इंडिया में 3135वीं रैंक

साहेबगंज के बिसुनपुर पट्टी गांव के रहने वाले दिव्य चेतन को नीट यूजी में ऑल इंडिया 3135वीं रैंक और ईडब्ल्यूएस कोटि में 284वीं रैक आई है। दिव्य चेतन ने बताया कि उसने नीट की तैयारी गांव पर रहकर और बगैर किसी कोचिंग के सहारे की। दिव्य चेतन के पिता अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि दिव्य चेतन को नीट यूजी में 633 अंक आए हैं। दिव्य चेतन डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सेवा करना चाहता है। नीट की तैयारी के लिए दिव्य चेतन ने 8 से 10 घंटे तक हर रोज तैयारी की थी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।