ED Vacancy : ईडी में 1000 से अधिक कर्मचारियों के होगी भर्ती, पद हुए सृजित

लाइव हिन्दुस्तान, विशेष संवाददाता, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए 1,200 से अधिक अतिरिक्त जांचकर्ताओं और कर्मचारियों के पद सृजित किए हैं।

ED Vacancy : ईडी में 1000 से अधिक कर्मचारियों के होगी भर्ती, पद हुए सृजित

केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए 1,200 से अधिक अतिरिक्त जांचकर्ताओं और कर्मचारियों के पद सृजित किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के कैडर के पुनर्गठन का लंबे समय से इंतजार था, अब वित्त मंत्रालय ने उसे मंजूरी दे दी है। इससे एजेंसी के कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 2,029 से 3,256 हो गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, एनफोर्समेंट ऑफिसर और असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर के पदों में की गई है।

नई व्यवस्था के तहत एडिशनल डायरेक्टर के पद 10 से बढ़ाकर 24 किए गए हैं। वहीं, ज्वाइंट डायरेक्टर के पद 28 से बढ़ाकर 49 हो गए हैं। डिप्टी डायरेक्टर के पद 148 से बढ़ाकर 267 करने के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर की संख्या भी 255 से बढ़कर 531 हो गई है। एनफोर्समेंट ऑफिसर के पद 355 से बढ़कर 606 हो गए हैं।

12256 सीजीएल भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2026 के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि ने ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के 12256 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 जून की रात 11 बजे तक है और ऑनलाइन फीस 23 जून की रात 11 बजे तक जमा होगी। आवेदन में त्रुटि संशोधन के लिए 29 जून से एक जुलाई की रात 11 बजे तक पोर्टल खुलेगा। इसके लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित है। जबकि दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर में संभावित है।

आयु सीमा

ग्रुप बी के लिए 18 से 32 वर्ष तक और ग्रुप सी के लिए 18 से 27 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

कुछ पदों के लिए 18 से 27 वर्ष, कुछ के लिए 20 से 30 वर्ष और 18 से 30 वर्ष और कुछ के लिए जैसे JSO के लिए 18 से 32 वर्ष (जन्म 02-08-1994 से 01-08-2008 के बीच) होनी चाहिए। एससी व एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

पदों की डिटेल्स : विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप 'B' और ग्रुप 'C' के पदों पर भर्तियां की जाएंगी

पे लेवल-8 (ग्रुप B गैजेटेड): असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (सेंट्रल और स्टेट कैडर) और असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर (स्टेट कैडर)।

पे लेवल-7 (ग्रुप B): असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (CSS, IB, रेलवे, विदेश मंत्रालय आदि), इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज, प्रिवेंटिव ऑफिसर, एग्जामिनर), असिस्टेंट एन्फोर्समेंट ऑफिसर, सब-इंस्पेक्टर (CBI) और इंस्पेक्टर पोस्ट्स।

पे लेवल-6 (ग्रुप B): एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिवीजनल अकाउंटेंट, सब-इंस्पेक्टर (NIA, NCB), जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (JSO) और स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर ग्रेड-II।

पे लेवल-5 और 4 (ग्रुप C): ऑडिटर, अकाउंटेंट, पोस्टल/सॉर्टिंग असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और टैक्स असिस्टेंट

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।